रिकॉर्ड 47वें दिन नए मरीजों से रिकवरी अधिक, पहली बार 5 फीसदी से नीचे आए एक्टिव केसRizwan Noor Khanकोरोना संक्रमित मरीजों की रिकवरी में हर दिन नई कामयाबी मिल रही है। पिछले 47 दिनों से लगातार नए मरीजों की तुलना में रिकवर होने वालों की संख्या अधिक रही है। बढ़ती रिकवरी के साथ कोरोना के एक्टिव मामले भी घटकर 5 से नीचे आ गए हैं। सबसे ज्यादा कोरोना मरीज 10 राज्यों में मिल रहे हैं।कोरोना के नए मामलेस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 45,576 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। दो दिन पहले नए पॉजिटिव केस घटकर 30 हजार से भी नीचे पहुंच गए थे, लेकिन अब नए केस का ग्राफ फिर बढ़ रहा है। देश का कोरोना पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी के करीब है।500 से ज्यादा की मौतकोरोना संक्रमितों के साथ मरीजों की मौतों की संख्या भी अचानक बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में 585 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। बीते दिन डेली मौतों की संख्या 400 से 500 के बीच रह चुकी है। मौतों की संख्या में हर दूसरे दिन उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। हालांकि, देश का कोरोना डेथ रेट आबादी की तुलना में कई देशों से बेहतर है।47वें दिन रिकवरी का रिकॉर्डकोरोना रिकवरी के मामले में नया रिकॉर्ड बना है। पिछले 46 दिन से रोजाना मिलने वाले नए मरीजों की संख्या से अधिक मरीजों को रिकवर करने का कीर्तिमान 47वें दिन भी कायम रहा। पिछले 24 घंटे में 48,493 कोरोना मरीजों को रिकवर करने में कामयाबी हासिल हुई है, जबकि नए मरीज 45 हजार मिले हैं।4 लाख एक्टिव केस बचेदेश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 5 फीसदी से भी कम होकर अब 4.95 फीसदी रह गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 3,502 एक्टिव केस में गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ अब देश में सिर्फ 4,43,303 एक्टिव केस बचे हैं। इन सबस एक्टिव मामलों का इलाज चल रहा है।कोरोना के कुल आंकड़ेदेश में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों की संख्या दिल्ली, महाराष्ट्र समेत 10 राज्यों में मिल रही है। ताजा मामलों के बाद देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 89,58,484 हो गई है। इसमें से 83,83,603 मरीजों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन 1,31,578 मरीजों की जान नहीं बचाई जा सकी है।…NEXTIndia’s active caseload has fallen under the 5% mark today. pic.twitter.com/FX35TxEQkA — Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) November 19, 2020Read More: भारत बायोटेक और मॉडर्ना की वैकसीन सफलता की ओरफरवरी में कोरोना वैक्सीन लांच करने की तैयारी में आईसीएमआरभारत की मदद से 150 देश कोरोना संक्रमण थामने में कामयाबआंटी कहे जाने पर भड़की महिला ने मचाया बवालबाबा का ढाबा के आरोपों पर क्या बोले गौरव वासन
Source: Dainik Jagran November 19, 2020 08:37 UTC