रिकॉर्ड निवेश की ओर: LIC ने शेयर मार्केट से कमाया 35 हजार करोड़ रुपए, 2021 में 5 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का अनुमान - News Summed Up

रिकॉर्ड निवेश की ओर: LIC ने शेयर मार्केट से कमाया 35 हजार करोड़ रुपए, 2021 में 5 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का अनुमान


Hindi NewsBusinessLIC Stock Market Earning | LIC Earns Over Rs 35 Thousand Crores Profit From Stock MarketsAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपरिकॉर्ड निवेश की ओर: LIC ने शेयर मार्केट से कमाया 35 हजार करोड़ रुपए, 2021 में 5 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का अनुमानमुंबई 2 दिन पहलेकॉपी लिंकशेयर बाजार की रिकॉर्ड बढ़त में लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने जबरदस्त मुनाफा कमाया है। कंपनी ने पिछले साल जुलाई के बाद से ऊंचे दाम पर शेयर बेचकर अब तक 34.96 हजार करोड़ रुपए प्रॉफिट बनाया है। कंपनी ने पिछले साल भी 18.37 हजार करोड़ रुपए कमाए थे।शेयर बाजार में LIC की निवेश रणनीतिशेयर और डेट मार्केट में LIC की बड़ी भूमिका है, क्योंकि यह देश की सबसे बड़ी संस्थागत निवेशकों में शामिल है। कंपनी की निवेश रणनीति से पूरा मार्केट प्रभावित होता है। मनी कंट्रोल वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में एमआर कुमार ने कहा कि LIC कॉन्ट्रेरियन (contrarian) रणनीति अपनाती है, जिसके तहत बाजार सेटिमेंट पॉजिटिव होने पर बिकवाली की जाती है। वहीं, गिरावट में अच्छे शेयरों की खरीद की जाती है।बैंकिंग, बीमा, ऑटोमोबाइल सहित चुनिंदा सेक्टर में निवेश करती है LICशेयर मार्केट में LIC बैंकिंग, बीमा, कंज्युमर गुड्स, रिटेल, एविएशन, कैपिटल गुड्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर में निवेश करती है। हालांकि, कंपनी शेयर और डेट मार्केट दोनों में निवेश करती है। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक BSE सेंसेक्स चालू वित्त वर्ष में अब तक 81.59% चढ़ चुका है। 9 फरवरी 2021 को इंडेक्स 51,329.08 पर बंद हुआ, जो 1 अप्रैल 2020 को इंडेक्स 28265.31 पर बंद हुआ था।FY22 में आएगा LIC का IPOदूसरी ओर, बजट में सरकार ने साफ कर दिया है कि LIC का IPO 2021-22 में आएगा। मंगलवार को राज्यसभा में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आईपीओ की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि IPO में LIC पॉलिसी धारकों के लिए 10% हिस्सा रिजर्व होगा।निवेश का आंकड़ा 5 लाख करोड़ रुपए के पार होने की उम्मीदLIC चेयरमैन एमआर कुमार के मुताबिक कंपनी का बाजार में निवेश बढ़ सकता है। कंपनी ने 2020-21 में अब तक करीब 72 हजार करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। उन्होंने कहा कि 2019-20 में कंपनी ने 61.59 हजार करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे।डेट और इक्विटी मार्केट में निवेश बढ़ाउन्होंने कहा कि 2020-21 में डेट और इक्विटी मार्केट में LIC द्वारा कुल निवेश बढ़कर 5 लाख करोड़ रुपए के पार हो सकता है, जबकि पिछले साल यह 4.38 लाख करोड़ रुपए रहा था। वित्त वर्ष 2019-20 में 4.38 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया था। हालांकि, LIC का ग्रॉस इन्वेस्टमेंट 31 जनवरी 2021 तक 14.2% बढ़कर 4.44 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। यह पिछले साल की समान अवधि में 3.89 लाख करोड़ रुपए रहा था।


Source: Dainik Bhaskar February 10, 2021 09:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */