इसके साथ ही उन्होंने एक खुला खत भी लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है, 'कांग्रेस पार्टी के लिए काम करना मेरे लिए सम्मान की बात थी'. 2019 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को मिली हार का जिक्र करते हुए लिखा 'अध्यक्ष के नाते हार के लिए मैं जिम्मेदार हूं. गुरुवार को कांग्रेस महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने उनके इसक कदम की तारीफ की. प्रियंका गांधी ने कहा 'राहुल गांधी आपने जो किया, उसकी हिम्मत बहुत ही कम लोगों में होती है. राहुल गांधी के इस्तीफा देने के बाद नए कांग्रेस अध्यक्ष के नाम को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.
Source: NDTV July 04, 2019 03:32 UTC