राहुल गांधी की नागरिकता विवाद पर बोले शरद यादव- बीजेपी ने राजनीति को 'बहुत तुच्छ' बना दिया - News Summed Up

राहुल गांधी की नागरिकता विवाद पर बोले शरद यादव- बीजेपी ने राजनीति को 'बहुत तुच्छ' बना दिया


लोकतांत्रिक जनता दल प्रमुख शरद यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता का मुद्दा उठाने के लिए भगवा पार्टी की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि भाजपा ने राजनीति को ‘‘बहुत तुच्छ'' बना दिया है. गौरतलब है कि गांधी की नागरिकता को लेकर मिली शिकायत पर गृह मंत्रालय ने उन्हें नोटिस जारी कर एक पखवाड़े के भीतर ‘तथ्यात्मक स्थिति' की जानकारी देने को कहा है.शरद यादव ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं भाजपा द्वारा राहुल गांधी की नागरिकता का मुद्दा उठाए जाने की कड़ी निंदा करता हूं. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला राहुल गांधी को मिले केंद्र के नोटिस पर कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि राहुल गांधी जन्म से ही भारतीय नागरिक हैं. राहुल गांधी की नागरिकता पर फिर विवाद, केंद्र ने नोटिस जारी कर 15 दिन में मांगा जवाबरणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 'पूरी दुनिया जानती है कि राहुल गांधी जन्म से भारतीय नागरिक हैं. बता दें कि राहुल गांधी को केंद्र ने नोटिस BJP सांसद सुब्रह्मण्यम की शिकायत पर की है, जो कई सालों से आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष के पास ब्रिटेन की नागरिकता है.


Source: NDTV May 01, 2019 01:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */