राहुल गांधी की नागरिकता पर फिर विवाद, केंद्र ने नोटिस जारी कर 15 दिन में मांगा जवाब - News Summed Up

राहुल गांधी की नागरिकता पर फिर विवाद, केंद्र ने नोटिस जारी कर 15 दिन में मांगा जवाब


खास बातें राहुल गांधी की नागरिकता एक बार फिर से विवाद में है. लोकसभा चुनाव 2019 की सरगर्मी के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशी नागरिकता की शिकायत को लेकर नोटिस जारी किया है. मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस में राहुल गांधी को कहा गया है कि वह नागरिकता को लेकर शिकायत पर अपनी वास्तविक स्थिति एक पखवाड़े के भीतर बताएं. यह शिकायत BJP सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने की है, जो कई सालों से आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष के पास ब्रिटेन की नागरिकता है. केरल के वायनाड से राहुल गांधी के नामांकन के बाद बहन प्रियंका ने किया यह इमोशनल Tweet...शिकायत के अनुसार, 17 फरवरी, 2009 को दी गई कंपनी की डिसॉल्यूशन अर्ज़ी में भी राहुल गांधी की नागरिकता ब्रिटिश बताई गई है.


Source: NDTV April 30, 2019 05:08 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */