राहुल गांधी का ट्वीट- सरकार को किसानों को सुनना होगा, भाजपा ने पूछा- किस इरादे से समर्थन कर रहे ? - News Summed Up

राहुल गांधी का ट्वीट- सरकार को किसानों को सुनना होगा, भाजपा ने पूछा- किस इरादे से समर्थन कर रहे ?


राहुल गांधी का ट्वीट- सरकार को किसानों को सुनना होगा, भाजपा ने पूछा- किस इरादे से समर्थन कर रहे ? Farmers Protest कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने देश में जारी किसान आंदोलन के बीच सरकार पर एक बार फिर से हमला बोला है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि सरकार को किसानों को सुनना होगा।नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने देश में 30 दिनों से जारी किसान आंदोलन का एक बार फिर से समर्थन किया है। शनिवार को राहुल गांधी ने एक ट्वीट करते हुए किसानों को अपना समर्थन दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि सरकार को नए कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों की बात सुननी होगी।राहुल गांधी ने किसानों के विरोध का एक वीडियो पोस्ट किया और लिखा- मिट्टी का कण-कण गूंज रहा है, सरकार को सुनना पड़ेगा, सरकार को (किसानों को) सुनना होगा।— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 26, 2020भाजपा ने पूछा राहुल से सीधा सवालइस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी पर निशाना साधा है और उनसे पूछा है कि वह स्पष्ट करें कि वे किस उद्देश्य से किसानों का समर्थन कर रहे हैं। भाजपा सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर केरल में एपीएमसी अधिनियम नहीं है तो वायनाड सांसद वहां किसानों के साथ क्यों नहीं खड़े होते हैं।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वायनाड के सांसद हैं। क्या केरल में एपीएमसी अधिनियम है? यदि नहीं, तो, आप वहां किसानों के साथ क्यों नहीं खड़े हैं? यह कैसे संभव है कि कुछ केरल के लिए अच्छा है, और दिल्ली में नहीं? उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि कहाँ?


Source: Dainik Jagran December 26, 2020 06:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */