राहुल गांधी इटली दौरे पर हैं। इसे लकेर सुशील मोदी ने राहुल पर किसानों को उकसाने का आरोप लगाया है और कहा कि जब किसानों के मुद्दे पर सरकार से वार्ता होनी थी इसके पहले वो बिना कोई कारण बताए इटली चले गए।नई दिल्ली, एएनआइ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इटली जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता एक के बाद एक उन पर निशाना साध रहे हैं। राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी के बाद अब केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उन पर हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि पार्ट टाइम पॉलिॉटिक्स, फुल टाइम पर्यटन और पाखंड नेता जो करेगा उसको नानी याद आएगी।बता दें कि राहुल गांधी इटली दौरे पर हैं, जिसे लेकर वो आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी महासचिव ने सफाई देते हुए कहा कि वो इटली अपनी नानी को देखने गए हैं। इसे लकेर राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने राहुल पर किसानों को उकसाने का आरोप लगाया है और कहा कि जब किसानों के मुद्दे पर सरकार से वार्ता होनी थी इसके पहले वो बिना कोई कारण बताए इटली चले गए।वहीं, अब नकवी ने भी उन पर हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा, 'पार्ट टाइम पॉलिटिक्स, फुल टाइम पर्यटन और पाखंड जो नेता करेगा, उसको नानी याद आएगी और जब नानी याद आती है तो वो कहां पहुंच जाते हैं इसका पता सिर्फ उनको ही होता है।'गौरतलब है कि सुशील मोदी ने एक ट्वीट करते हुए राहुल गांधी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी की पार्टी की सरकार ने पंजाब के कुछ बड़े किसानों को मंडी और ठेका खेती को लेकर ऐसा उकसाया कि वे महीने भर से दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। जब किसानों के मुद्दे पर सरकार से वार्ता होनी थी इसके पहले राहुल गांधी बिना कोई कारण बताए इटली चले गए।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran December 29, 2020 06:33 UTC