बता दें कि भिवानी भारत की 'मुक्केबाजी की नर्सरी' के तौर पर जाना जाता है. पीएम मोदी और स्मृति का राहुल पर हमलाराहुल ने 'मुक्केबाज पीएम' पर आडवाणी को दरकिनार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता के 'चेहरे पर मुक्के' मारे हैं. राहुल ने कहा कि आडवाणी को मुक्का मारने के बाद इस मुक्केबाज ने नोटबंदी और 'गब्बर सिंह टैक्स' (जीएसटी) से छोटे दुकानदारों पर मुक्के बरसाए. राहुल ने कहा, 'किसानों की कर्ज माफी नहीं की गई, लेकिन भगोड़ों को पैसे दिए गए और वे देश से भाग गए.' इस बीच, राहुल ने कांग्रेस की न्यूनतम आय (न्याय) योजना के बारे में भी लोगों को बताया.
Source: NDTV May 06, 2019 13:23 UTC