आज शाम सिंह राशि से निकलकर चंद्रमा कन्या राशि में आएंगे। सिंह राशि और तुला राशि वालों को इससे दिन भर शुभ लाभ मिल सकता है। अन्य राशियों पर ग्रहों का कैसा प्रभाव रहेगा देखें, सबसे पहले मेष राशिः-आज कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है, ध्यान रखें। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। नई योजनाएं आज आपको लाभ देंगी। लंबे समय के आर्थिक आयोजन पूरा कर सकेंगे। व्यवसाय में भी योजनाएं बना सकेंगे। नकारात्मक विचार मन में ना आने दें। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा। भाग्य 75% साथ देगा।
Source: Navbharat Times June 09, 2019 22:06 UTC