Dainik Bhaskar May 15, 2019, 04:15 PM ISTमंगलवार को जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी व सदर विधायक अदिति सिंह पर हुआ था हमलाराकेश अवस्थी ने भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह समेत 13 लोगों पर दर्ज कराया है केसरायबरेली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार की दोपहर रायबरेली पहुंची हैं। यहां प्रियंका कांग्रेस कार्यालय तिलक भवन में जिला पंचायत सदस्यों से मुलाकात की। बैठक में 30 जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए। प्रियंका ने मंगलवार को हुई हिंसा के मामले की जानकारी ली। प्रियंका गांधी ने कहा कि, यह लड़ाई अब हमारी लड़ाई है। हर मोर्चे पर लड़ी जाएगी यह लड़ाई। आप लोग डरिए नहीं। इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग व कोर्ट तक जाएगी। प्रियंका के साथ राजीव शुक्ला भी थे।अखिलेश सिंह ने प्रियंका को मामले से अवगत करायाप्रियंका गांधी मंगलवार की दोपहर फुरसतगंज एयरपोर्ट पहुंची। यहां से सीधे वो कांग्रेस कार्यालय तिलक हॉल पहुंची। प्रियंका ने मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हुई हिंसा मामले पर जिला पंचायत सदस्यों के साथ वार्ता की। प्रियंका के साथ सदर विधायक अदिति सिंह भी थीं। प्रियंका से अदिति सिंह के पिता कांग्रेसी नेता अखिलेश सिंह ने भी मुलाकात की।लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहाप्रियंका ने कहा कि, देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इस सरकार में लोकतंत्र का गला घाेंटा जा रहा है। जिला पंचायत सदस्यों पर हमले हुए। सदस्यों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई। फायरिंग हुई। जिला प्रशासन मिला हुआ है। इसके खिलाफ हम हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ेंगे। मंगलवार को यहां जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले सदर विधायक अदिति सिंह व जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी पर हमला हुआ था। विधायक की गाड़ी समेत चार वाहन पलट गए थे। कई लोगों को चोटें आई थीं।मैदान ए जंग बनी रायबरेलीजिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को वोटिंग थी। जिसमें शामिल होने के लिए खीरों क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी लखनऊ से रायबरेली जा रहे थे। लेकिन लखनऊ- इलाहाबाद राजमार्ग पर निगोहां में स्थित टोल प्लाजा पर राकेश अवस्थी को अगवा कर हॉकी, सरियों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। वहीं सदर से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पर फायरिंग और पथराव किया गया। 11 डीडीसी सदस्य लापता बताए जा रहे हैं।रायबरेली से भाजपा प्रत्याशी समेत 13 पर केस दर्जजिला पंचायत सदस्य राकेश अवस्थी ने हमले को लेकर हरचंदपुर थाने में एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष व उनके भाई गणेश सिंह समेत छह नामजद और छह-सात अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी हैं। वहीं, विधायक अदिति का कहना है कि उन्हें जान से मारने की नीयत से हमला किया गया था।
Source: Dainik Bhaskar May 15, 2019 07:29 UTC