खास बातें सुप्रीम कोर्ट में राफेल के दो मामलों की सुनवाई की तिथियां कैसे बदलीं चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा- वह यह देखकर हैरान हैं राहुल के खिलाफ अवमानना और पुनर्विचार याचिका की एक साथ होनी थी सुनवाईRafale Case : सुप्रीम कोर्ट(Supreme Court) में राफेल(Rafale) से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान देश के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई(CJI Ranjan Gogoi) ने सोमवार को कहा कि वह हैरान हैं कि इससे जुड़े मामलों की तिथियां कैसे बदल गईं. सीजेआई का एतराज इस बात पर था कि राफेल पर पूर्व में आए फैसले की समीक्षा के लिए दाखिल पुनर्विचार याचिका और राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना मामले की सुनवाई को लेकर अलग-अलग तिथियां कैसे लग गईं. दरअसल, राहुल गांधी ने एक चुनावी रैली में गलत दावे करते हुए सुप्रीम कोर्ट के हवाले से कह दिया था कि शीर्ष अदालत ने भी कहा है कि चौकीदार चोर है. जबकि राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना मामले की सुनवाई के लिए 10 मई की तारीख का उल्लेख किया गया, यह तारीख समर वैकेशन शुरू होने से एक दिन पहले की रही. वीडियो- चुनाव इंडिया का: राफेल का जवाब बोफ़ोर्स से?
Source: NDTV May 07, 2019 03:09 UTC