Dainik Bhaskar Jan 08, 2019, 05:16 PM ISTबॉयोग्राफी डेस्क. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ना सिर्फ देश की राजनीति बल्कि पूरी दुनिया में एक जाना पहचाना नाम हैं। सोनिया का जन्म 9 दिसंबर 1946 को लुसिआना, वेनेटो, इटली में हुआ था। इनके पिता का नाम स्टेफिनो माइनो और माता का नाम पाओलो माइनो था। सोनिया का वास्तविक नाम एडविग एंटोनिया अलबिना माइनो (एन्टोनिया माइनो) था। इनका बचपन इटली के टूरिन शहर के नजदीक स्थित ऑर्बसानो नामक कस्बे में बीता था। जहां इनके पिता एक कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाते थे। स्टेफिनो, मुसोलिनी के समर्थक थे और दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान धुरी राष्ट्रों की तरफ से मित्र देशों के खिलाफ हुए युद्ध में भी भाग लिया था।
Source: Dainik Bhaskar January 08, 2019 10:55 UTC