मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवाओं का रुख अभी दक्षिणी है व शहर में खुली धूप निकल रही है, जिससे शहर का तापमान लगातार बढ़ने लगा हैअधिकतम तापमान में पिछले पांच दिनों में करीब 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हो चुकी है,वहीं न्यूनतम तापमान भी करीब 3 डिग्री बढ़ गया हैदैनिक भास्कर Apr 07, 2020, 03:58 AM ISTजोधपुर. जोधपुर शहर में तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच गया है। शहर में दोपहर में तेज गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 23 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। डॉक्टर्स के अनुसार तापमान में ज्यादा गिरावट कोरोना के रोगियों के लिए खराब है, उन्हें निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन तापमान बढ़ने की वजह से यह खतरा कम हो जाता है। वहीं तापमान बढ़ने से यह वायरस शरीर के बाहर ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रह सकता है। इधर, पाकिस्तान की तरफ से एक पश्चिमी विक्षोभ भारत की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन राजस्थान में इसका असर होने की संभावना नहीं है। यदि इसका असर यहां हुआ तो तापमान में गिरावट आएगी।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हवाओं का रुख अभी दक्षिणी है व शहर में खुली धूप निकल रही है, जिससे शहर का तापमान लगातार बढ़ने लगा है। अधिकतम तापमान में पिछले पांच दिनों में करीब 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हो चुकी है। वहीं न्यूनतम तापमान भी करीब 3 डिग्री बढ़ गया है। पाकिस्तान की तरफ से बढ़े रहे विक्षोभ का असर पश्चिमी राजस्थान में दिखाई देने की संभावना कम है, यदि हवाओं में बदलाव की वजह से ये जोधपुर की तरफ बढ़ता है तो शहर में हल्के बादल छाने की संभावना रहेगी। शहर का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज हुआ। दिन में तेज धूप के चलते तापमान बढ़ने लगा और अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, जो इस अप्रैल का अब तक का सर्वाधिक तापमान है। डॉक्टर्स के अनुसार तेज तापमान में कोरोना का वायरस ज्यादा जिंदा नहीं रह सकता, इसीलिए तापमान बढ़ने से कोरोना का संक्रमण घटने की उम्मीद भी रहेगी। शहर का तापमान और बढ़ने की संभावना है।तापमान बढ़ेगा तो जल्द रिकवर होंगे कोरोना रोगीतापमान बढ़ने से कोरोना का वायरस शरीर के बाहर ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह पाता है। फेफड़ों में श्वसन तंत्र में सिलिया होते हैं, जो श्वसन तंत्र में आने वाले कीटाणुओं को खांसी के जरिए शरीर से बाहर ढकेलते हैं, तापमान घटने से सिलिया की कार्य प्रणाली कमजोर हो जाती है। इससे कोरोना के रोगियों में निमोनिया का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन तापमान बढ़ेगा तो कोरोना के रोगी भी जल्दी रिकवर होंगे। - डाॅ. आलोक गुप्ता, वरिष्ठ फिजिशियनजोधपुर में तापमान बढ़ने की संभावनापश्चिमी राजस्थान की तरफ बादल बढ़ रहे हैं, लेकिन हवाओं के रूख को देखते हुए इनका रुख पश्चिमी राजस्थान की तरफ कम व पूर्वी भारत की तरह ज्यादा नजर आ रहा है। यही वजह है कि यहां तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना कम है। यदि यहां की तरफ बादल बढ़े तो मंगलवार को मामूली बादल छाने की संभावना रहेगी। - डॉ. डीपी दुबे, मौसम वैज्ञानिक
Source: Dainik Bhaskar April 06, 2020 22:52 UTC