8 जिलाेें में असामान्य, 14 में सामान्य से ज्यादा, 7 में सामान्य बारिश हुईडूंगरपुर में 6.5, बांसवाड़ा में 3, सीकर में 1.5 इंच बारिशDainik Bhaskar Sep 30, 2019, 01:58 AM ISTजयपुर. हर साल अमूमन 15 सितंबर के अासपास प्रदेश से विदाई लेने वाला मानसून इस बार सितंबर विदा हाेने के बाद भी प्रदेश पर मेहरबान है। पिछले 24 घंटों में डूंगरपुर में 6.5, बांसवाड़ा में 3, सीकर में डेढ़ इंच बारिश दर्ज हुई। जयपुर में रविवार को 8.9 मिमी पानी गिरा। इसके अलावा नागौर, कोटा, श्रीगंगानगर और बीकानेर में भी जोरदार बारिश हुई।मौसम विभाग की मानंे तो मानसून अभी 5 दिन और रहेगा। प्रदेश में अब तक 770.6 मिमी बारिश हाे चुकी है। यह अाैसत से 45.4 फीसदी ज्यादा है। प्रदेश में छह बांधाें के 17 गेट खाेलकर लगातार पानी की निकासी की जा रही है। 33 में से 8 जिलाें में असामान्य, 14 में सामान्य से ज्यादा अाैर 7 जिलाें में सामान्य बारिश हाे चुकी है। केवल चार जिले गंगानगर, हनुमानगढ़, कराैली अाैर अलवर में सामान्य से कम बारिश हुई है। बांसवाड़ा में शाम 4 बजे से शुरू हुई तेज बारिश के कारण कई इलाकों में 4-4 फीट तक पानी भर गया।माही बांध के 4 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। घाटोल के डगिया तालाब की पाल में रविवार को सुराख हो गया, जिस कारण तालाब का पूरा पानी पाल के पास बनी नहर के जरिए निकल रहा है। इससे घाटोल कस्बे में खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने घाटोल में नया बसस्टैंड के आसपास रहने वालों को सतर्क कर दिया है।आगे क्या : 13 जिलाेें में अलर्टमाैसम विभाग ने राज्य के 13 जिलाें में येलाे अाैर अारेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश की संभावना जताई है। माैसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लाे-प्रेशर एरिया डवलप हाेने से मानसून फिर से सक्रिय हुअा है, जिसके चलते कई इलाकाें में बारिश का दाैर जारी है। अगले चाैबीस घंटे में उदयपुर, सिराेही, प्रतापगढ़, राजसमंद, झालावाड़, चित्ताैड़गढ़, राजसमंद सहित कई इलाकाें में भारी बारिश हाेने की संभावना है।
Source: Dainik Bhaskar September 29, 2019 20:26 UTC