Dainik Bhaskar May 11, 2019, 10:11 AM ISTमाैसम विभाग ने एक दर्जन से ज्यादा शहराें में तेज आंधी-अंधड़ के साथ बारिश हाेने की चेतावनी दीकई इलाकाें में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की आशंकाजयपुर. प्रदेश में अगले दाे दिन माैसम पलटने के आसार है। पश्चिमी विक्षाेभ के सक्रिय हाेने से माैसम विभाग ने एक दर्जन से ज्यादा शहराें में तेज आंधी-अंधड़ के साथ बारिश हाेने की चेतावनी दी है। इस दाैरान 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चलेंगी और कई इलाकाें में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की आशंका है।शुक्रवार काे भी कई इलाकाें में तेज हवाएं चली, गंगानगर में बूंदाबांदी हाेने से पारा 3 डिग्री नीचे चला गया। माैसम विभाग के अनुसार 10 और 11 मई काे राज्य के पूर्वी इलाके अलवर, भरतपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, झुंझुनूं, राजसमंद, सीकर, सिराेही, उदयपुर, जयपुर और पश्चिमी इलाकाें में बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, नागाैर और जाेधपुर में आंधी-अंधड़ के आसार है।6 शहराें में पारा 40 से नीचेशुक्रवार काे 6 शहराें का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे अा गया। राजधानी में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज हुआ, हालांकि यहां धूप में तेजी रही। 42.2 डिग्री सेल्सियस के साथ चूरू सबसे गर्म रहा। इसके अलावा अजमेर 38.0, डबाेक 35.8, बाड़मेर 38.6, जैसलमेर 39.8, जाेधपुर 37.0, काेटा 40.9, बीकानेर 41.1 और श्रीगंगानगर में तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
Source: Dainik Bhaskar May 10, 2019 20:37 UTC