Dainik Bhaskar Apr 30, 2019, 05:03 PM ISTदोनों कमरे बाहर से बंद थे, ऐसे में मामला उलझता जा रहा हैबूंदी. शहर के इंद्रगढ़ थाना क्षेत्र के सुमेरगंज मंडी में एक ही परिवार के तीन लोगों लाश मिली है। मृतक पति-पत्नी और बेटा बताया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मामला हत्या का है या आत्महत्या का इस बात की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।जानकारी के अनुसार, मृतकों की शिनाख्त मुकेश, आकाश और कोमल के तौर पर हुई है। सुबह जब परिवार ने दरवाजा नहीं खोला तो लोगों को शक हुआ। इसके बाद घर के अंदर देखने पर पति फंदे से लटकता हुआ नजर आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी एक कमरे में मृत मिले। वहीं, बेटे की लाश दूसरे कमरे में मिली। दोनों ही कमरे बाहर से बंद बताए जा रहे हैं। इसके कारण मामला फिलहाल उलझता नजर आ रहा है। पुलिस ने घर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।पुलिस ने अनुसार सुमेरगंज निवासी मुकेश मीणा एक, पत्नी कोमल मीणाऔर 10 साल के बेटे आकाश मीणा की घर के अंदर लाश मिली है। मुकेश एक कमरे में फंदे पर झूलता मिला। जिसके शरीर पर खून के धब्बे थे। वहीं, दूसरे कमरे में 30 साल की पत्नी कोमल मीणा और 10 साल का बेटा आकाश मृत मिले। मामले की जानकारी तब मिली जबमुकेश मीणा का छोटा भाई सुमेरगंज मंडी से उसके घर आया था। उसने दरवाजाखोला तभी पास के कमरे में मुकेश फंदे पर लटका हुआ दिखा।
Source: Dainik Bhaskar April 30, 2019 05:25 UTC