Dainik Bhaskar Jun 15, 2019, 11:56 AM ISTप्रथम दृश्य मामला हत्या का बताया जा रहा हैविक्रम. शहर के पास पाटन इलाके में शनिवार सुबह करीब 4 बजे हिस्ट्रीशीटर राजू रैला का शव उसी की गाड़ी में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि हसामपुर मोड़ के पास राजू रैला का शव पड़ा मिला। सुबह यहां से गुजर रहे लोगों ने गाड़ी के अंदर शव देखा तो तुरंत पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद करीब 6 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद एफएसएल की टीम ने भी मामले की जांच शुरू की।जानकारी अनुसार, राजू रैला के शव पर पिटाई करने के निशान मिले हैं। जिसमें लाठी-डंडों के साथ कई तरह के हथियार से चोट के कई निशान मिले हैं। जिस जीप में राजू की लाश मिली, वही उसी की बताई जा रही है। शव जीप की पिछली सीट पर पड़ा मिला। माना जा रहा है कि कहीं और हत्या करने के बाद शव को जीप में रखकर यहां लाया गया। जिसके बाद जीप को बीच सड़क पर खड़ी कर आरोपी फरार हो गए। माना जा रहा है कि जीप को बीच सड़क पर इसलिए भी खड़ा किया गया। जिससे रात के अंधेरे में किसी बड़े वाहन से उसकी टक्कर हो जाए।देररात देखा गया था राजू रैलामौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि राजू रैला को शुक्रवार रात गावड़ी गांव के पास देखा गया था। जिसके बाद से उसकी कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस पूरे मामले की जांच जारी है। साथ ही लोगो से भी पूछताछ भी की जा रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने हटाया।
Source: Dainik Bhaskar June 15, 2019 06:08 UTC