संदिग्ध मरीज 12 जनवरी को चीन से भारत लौटा था, रविवार को बुखार आने के बाद एसएमएस हॉस्पिटल पहुंचाप्रदेश के 4 जिलों के 18 लोग पिछले दिनों चीन की यात्रा करके लौटे हैं, इन पर 28 दिन तक रखी जाएगी नजरDainik Bhaskar Jan 27, 2020, 05:38 PM ISTजयपुर. कोरोनावायरस का पहला संदिग्ध मामला जयपुर में सामने आया है। चीन में डॉक्टरी की पढ़ाई पढ़ रहे जयपुर निवासी एक व्यक्ति में कोरोनावायरस के संदिग्ध लक्षण नजर आए हैं, जिसके बाद उसे एसएमएस अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. मीणा ने बताया कि कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीज के सैंपल लेकर पुणे स्थित लैब में जांच के लिए भेजा गया है।12 जनवरी को चीन से भारत लौटा था संदिग्ध मरीजएसएमएस अस्पताल ने संदिग्ध मरीज के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम गठित कर दी है। संदिग्ध मरीज 12 जनवरी को चीन से भारत लौटा था। मरीज को रविवार को बुखार आया तो उन्होंने डॉक्टरों को दिखाया। चीन से आने की जानकारी मिलने के बाद डॉक्टरों ने मरीज को एसएमएस हॉस्पिटल में स्क्रीनिंग के लिए भेजा।4 जिलों के 18 लोग चीन की यात्रा कर लौटे हैंप्रदेश के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने भी कहा कि संदिग्ध मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उसकी हालत स्थिर है। उसके साथ संपर्क में रहने वाले लोगों की भी स्क्रीनिंग के निर्देश दिए गए हैं। निदेशक (जन स्वास्थ्य) डॉ. केके शर्मा ने बताया कि राजस्थान के 4 जिलों के 18 लोग पिछले दिनों में चीन की यात्रा कर लौटे हैं। इसकी लिस्ट केंद्र सरकार की तरफ से भेजी गई है। इन सभी पर 28 दिनों तक नजर रखी जाएगी। इसके लिए संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। डॉक्टर्स लगातार इन लोगों के संपर्क में रहेंगे और उनसे हेल्थ अपडेट लेते रहेंगे।(न्यूज : सुरेन्द्र स्वामी)
Source: Dainik Bhaskar January 27, 2020 05:54 UTC