राजस्थान / अलवर गैंग रेप पीड़िता बोली, सभी पांचों दुष्कर्मियों को फांसी पर लटका दिया जाए - News Summed Up

राजस्थान / अलवर गैंग रेप पीड़िता बोली, सभी पांचों दुष्कर्मियों को फांसी पर लटका दिया जाए


Dainik Bhaskar May 10, 2019, 01:05 PM ISTपीड़िता की मां बोली वीडियो नहीं बनाते तो पकड़े भी नहीं जाते आरोपीपीड़िता ने आगे पढ़ाई जारी रखने का किया फैसलाथानागाजी (अलवर)। जिंदगी के वे तीन घंटे उसे कई सालों तक सालते रहेंगे। फिर भी अलवर दलित महिला गैंगरेप मामले में पीड़िता ने न्याय के लिए लड़ाई लड़ने का फैसला किया है। पीड़िता चाहती है कि उसके साथ दुष्कर्म करने वाले पांचों आरोपियों को फांसी की सजा मिले। इतना ही नहीं 12वीं कक्षा की स्टूडेंट पीड़िता ने आगे भी पढ़ाई जारी रखने का फैसला किया है।पीड़िता ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में कहा कि जिन पांचों ने मेरे साथ दुष्कर्म किया और मेरे मना करने पर भी इसका वीडियो बनाया, मैं चाहूंगी उन्हें फांसी पर लटका दिया जाए। इतना ही नहीं अगर इससे भी बड़ी कोई सजा हो तो इन पांचों आरोपियों की दी जाए।20 साल की यह दुष्कर्म पीड़िता इस मामले में पुलिस के रवैया को लेकर भयभीत है। चार मई को एक आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया। इस पर भी पुलिस ने थानागाजी में अलग से एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया।पीड़िता के पति ने कहा, जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, हम पुलिस थाने गए। वहां पुलिस ने हमसे कहा कि इस मामले में केस दर्ज नहीं किया जा सकता क्योंकि अभी स्टाफ नहीं है। पुलिस ने कहा कि चुनाव के चलते पांच और छह मई को इस मामले में कोई काम नहीं होगा।पीड़िता के पति ने कहा, ससुराल वाले घर से रवाना होने के 10 मिनट के भीतर ही इन पांचों लोगों ने हमारा पीछा शुरू कर दिया और एक जगह हमें रोक लिया। वे इमें खींच कर नीचे घाटी में ले गए और हमें कपड़े उतारने के लिए कहा। विरोध करने पर उन्होंने हमारे कपड़े उतारने शुरू कर दिए। इसके बाद तीन घंटे हमारे लिए नर्क साबित हुए। हम मदद के लिए चिल्लाए, लेकिन वहां कोई नहीं आया।वहीं पीड़िता बोली, केस दर्ज होने के बाद भी धमकियों व पैसे मांगने के कॉल आते रहे। शुरू में हमने इस मामले की रिपोर्ट नहीं की क्योंकि आरोपियों ने हमारे माता-पिता व परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। हमने इस बारे में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया ताकि आगे से कोई और ऐसे मामले का शिकार नहीं हो।पीड़िता के पति ने कहा, अब हम किसी से भयभीत नहीं हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी पर ही हम चुप रहने वाले नहीं है बल्कि हम चाहते हैं कि उन्हें मौत की सजा मिले। वहीं पीड़िता की मां ने कहा, अच्छा हुआ कि आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया, इसी से वे पकड़े गए। अगर से वीडियो नहीं वायरल करते तो पकड़े भी नहीं जाते।वहीं अलवर पुलिस ने अलवर दलित महिला गैंगरेप मामले में शेष दो आरोपियों को भी गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पांच को सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में वहीं एक को सोशल मीडिया में वीडियो बनाने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। आरोपी हंसराज गुर्जर को मथुरा तो व छोटे लाल गुर्जर को जयपुर के पास परागपुरा से गिरफ्तार किया गया।


Source: Dainik Bhaskar May 10, 2019 07:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */