'दिल तो हैप्पी है जी' फेम टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने शुक्रवार को मुंबई में फांसी लगा कर जान दे दी थीDainik Bhaskar Jan 25, 2020, 08:03 PM ISTउदयपुर। 'दिल तो हैप्पी है जी' फेम टीवी एक्ट्रेस सेजल शर्मा का शनिवार को यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। सेजल का शव मुंबई से उदयपुर लाया गया। सेजल ने शुक्रवार को मुंबई में अपने मीरा रोड स्थित आवास पर आत्महत्या कर ली थी। उनका शव पंखे से ओढ़नी के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मूल रूप से उदयपुर (राजस्थान) की रहने वालीं सेजल माता-पिता की इच्छा के विपरीत करीब पांच साल पहले मुंबई आईं थी।मां बोली मेरी बात हुई थी तब वह काफी खुश थीपुलिस को सेजल के फ्लैट से सुसाइड नोट मिला जिसमें उन्होंने आत्महत्या की वजह डिप्रेशन बताया है। हालांकि सेजल की मां ने कहा डिप्रेशन की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि सेजल ने उन्हें बताया था कि उसे साइड रोल तो बहुत मिल रहे थे लेकिन उसकी इच्छा लीड रोल करने की थी।मां ने कहा कि उसे लीड रोल मिल भी गया था। फिर ऐसा क्या हो गया जिससे उसने मौत को गले लगा लिया। सेजन का परिवार उदयपुर में अंबामाता थाना सर्किल के आजादनगर में रहता है। सेजल ने शहर के पीआईबीएस कॉलेज से बीबीएम किया था। उसके पिता कृष्णकांत शर्मा सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। उसकी एक बहन अहमदाबाद में रहती है जबकि छोटा भाई उदयपुर में ही रहता है।सेजल मीरा रोड स्थित रॉयल नेस्ट बिल्डिंग में रहती थीं। उन्होंने आमिर खान, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के साथ एड में काम किया। 'आजाद परिंदे' नाम की वेब सीरीज में भी वह नजर आईं थीं। टीवी सीरियल की दुनिया में उन्हें पहला ब्रेक 'दिल तो हैप्पी है जी' में मिला। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- मिडिकल क्लास फैमिली से होने की वजह से उन्हें परिवार को एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मनाना मुश्किल था। वह शो का हिस्सा बनकर काफी खुश थीं।स्टार प्लस पर प्रसारित 'दिल तो हैप्पी है जी' में सेजल ने सिम्मी खोसला का किरदार निभाया था। सिम्मी शो के मुख्य किरदार अंश बागरी उर्फ रॉकी की बहन थी। बताया जाता है कि सेजल अपनी निजी जिंदगी में काफी परेशान चल रहीं थीं।गुरुवार देर रात उन्होंने अपने दोस्तों से फोन पर लंबी बातें कीं। सुसाइड नोट में भी उन्होंने अपनी मौत की वजह निजी बताया है। वह डेढ़ महीने से डिप्रेशन में थीं। मीरा रोड थाने में एक्सिडेंटल डेथ रिपोर्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।इनपुट : विपिन सोलंकी
Source: Dainik Bhaskar January 25, 2020 12:33 UTC