राजस्थान / अब उदयपुर में विदाई के बाद दुल्हन का अपहरण, दूल्हे के साथ सरेआम मारपीट - News Summed Up

राजस्थान / अब उदयपुर में विदाई के बाद दुल्हन का अपहरण, दूल्हे के साथ सरेआम मारपीट


Dainik Bhaskar May 07, 2019, 10:47 AM ISTइससे पहले 16 अप्रैल को सीकर में भी बदमाश गन पॉइंट पर दुल्हन का अपहरण कर ले गए थेउदयपुर. सीकर के बाद अब उदयपुर में भी विदाई के बाद बीच सड़क पर बदमाश दुल्हन को डोली में से उठा ले गए। विरोध करने पर दूल्हे के साथ मारपीट की गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार सुबह करीब 6.45 बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले 16 अप्रैल को सीकर में भी बदमाश गन पॉइंट पर दुल्हन का अपहरण कर ले गए थे। जिन्हें बाद में देहरादून से गिरफ्तार किया गया था।उदयपुर के तीतरडी इलाके में सोमवार को शादी कार्यक्रम था। मंगलवार अल सुबह दुल्हन को विदा किया गया। दूल्हा-दुल्हन चिंतामण की घाटी में स्थित ससुराल जा रहे थे। इस बीच सवीना रेलवे फाटक के पास एक कार उनकी गाड़ी के आगे रुक गई। कार से उतरे बदमाशों ने दुल्हन की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद दूल्हे को भी जमकर पीटा। बाद में दुल्हन को अपनी कार में बैठाकर फरार हो गए।संदिग्धों के परिजनों से पूछताछ करने गई पुलिस, विरोधघटना की जानकारी मिलने पर हिरणमगरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके में नाकाबंदी करवा दी गई है। दूसरी तरफ परिजनों को सूचना मिली तो वे भी मौके पर पहुंच गए। घायल दूल्हे ने कुछ संदिग्धों के नाम पुलिस को बताए हैं। जिनके परिवार से पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि जब पुलिस संदिग्ध युवक के परिजनों से पूछताछ करने पहुंची तो वहां भीड़ जमा हो गई। पुलिस कार्रवाई का विरोध किया जाने लगा। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


Source: Dainik Bhaskar May 07, 2019 04:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */