Hindi NewsLocalRajasthanTonk Accident 8 Death Case Returning From Khatu Shyam Temple, Rajasthan Latest News UpdateAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपराजस्थान में हादसा, 8 मौत: 25 दिन पैदल चलकर खाटू श्याम मंदिर पहुंचे थे दो चचेरे भाई, एक की पीछे वाली गाड़ी में होने के कारण जान बचीटोंक 2 घंटे पहलेकॉपी लिंकहादसे में एक परिवार के आठ लोगों की मौत हुई।खाटू श्याम का दर्शन कर लौट रहे हादसे के शिकार आठों मृतक एक ही परिवार से थे। दरअसल, दो चचेरे भाई 25 दिन पैदल चलकर खाटू श्याम के दर्शन करने पहुंचे थे। इनका परिवार इन्हें लेने खाटू श्याम आया था। हादसे में एक चचेरा भाई पीछे की गाड़ी में होने के कारण बच गया, लेकिन पैदल आने वाले दूसरे चचरे भाई और उसके साथ बैठे उसके सगे भाई की भी मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि एमपी के राजगढ़ में जीरापुर के दो चचेरे भाई ललित पिता श्याम सोनी और पवन पिता सुंदरलाल सोनी 1 जनवरी को खाटू श्याम की पदयात्रा पर निकले थे। दोनों करीब 25 दिन पैदल चलकर खाटू श्याम पहुंचे थे। उनके खाटू श्याम पहुंच जाने के बाद परिवार के सदस्य दोनों चचरे भाइयों को लेने के लिए दो गाड़ियां लेकर राजस्थान पहुंचे थे। 26 जनवरी को दर्शन करने के बाद पूरा परिवार दो गाड़ियों में वापस लौट रहा था। इस दौरान आगे चल रही गाड़ी के साथ हादसा हो गया।राजस्थान में हादसे के बाद शोक में डूबा शहर:हाट बाजार के बाद भी आधा जीरापुर बंद, आठों शवों का शाम को होगा अंतिम संस्कार, मां को नहीं बताया कि बेटे नहीं रहे50 लोगों के जत्थे के साथ पहुंचे थे दोनों चचरे भाईपदयात्रा जीरापुर से 7 किलोमीटर दूर बालाजी हनुमान मंदिर से चली थी। इसमें 50 लोगों का जत्था था, जिसमें सोनी परिवार के दो चचेरे भाई ललित और पवन भी शामिल हुए थे। इन्हें लेने ही सोनी परिवार के सदस्य पहुंचे थे। मॉर्चरी पर परिवार के लोगों के पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार का कहना था कि कभी नहीं सोचा था कि ऐसा हादसा हो जाएगा। सभी परिवार के दो पदयात्रियों को लेने और दर्शन करने निकले थे। इसके बाद इतना बड़ा हादसा हो गया। दूसरा पदयात्री पवन पीछे आ रही गाड़ी में था, इसलिए बच गया।पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।इनकी हुई मौतहादसे में कुल 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो सगे भाई रामबाबू और श्याम सोनी शामिल हैं।रामबाबू के इकलौते बेटे नयन और श्याम सोनी के बेटे ललित (पदयात्री) ने भी दम तोड़ दिया। वहीं, ममता और बबली नाम की दो बहनों (रामबाबू और श्याम की चचेरी बहनें) और ममता के बेटे अक्षत की मौत हो गई। अक्षिता नाम की एक बच्ची ने भी दम तोड़ दिया, जिसकी मां सरिता घायल है। वहीं, सरिता की 3 साल की दूसरी बच्ची नन्नू को हादसे में खरोंच तक नहीं आई।क्रेन की मदद से घायलों को बाहर निकालाटक्कर इतनी भीषण थी कि सवारी गाड़ी मजार वाली पुलिया से टकराकर बुरी तरह से पिचक गई। उसमे सवार लोग गाड़ी में ही फंस गए। हादसे में कई लोगो की तो मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद सदर थाना से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और क्रेन तथा जेसीबी की मदद से घायलों को निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया।परिवार से घटना की जानकारी लेते अधिकारी।रिपोर्ट- विनोद शर्मा/गजेंद्र शर्मा, फोटो- कमलेश कुमार
Source: Dainik Bhaskar January 27, 2021 04:30 UTC