राजस्थान में कहां-क्या हुआ, 10 तस्वीरों में: रेप और हत्या करने वाले मामा को फांसी की सजा, मेघालय गवर्नर बोले: 300 करोड़ घूस ऑफर हुई थी - News Summed Up

राजस्थान में कहां-क्या हुआ, 10 तस्वीरों में: रेप और हत्या करने वाले मामा को फांसी की सजा, मेघालय गवर्नर बोले: 300 करोड़ घूस ऑफर हुई थी


Hindi NewsLocalRajasthanDeath Penalty For Raping And Murdering Uncle, Meghalaya Governor Said: 300 Crore Bribe Was Offeredराजस्थान में कहां-क्या हुआ, 10 तस्वीरों में: रेप और हत्या करने वाले मामा को फांसी की सजा, मेघालय गवर्नर बोले: 300 करोड़ घूस ऑफर हुई थीनागौर के पॉक्सो कोर्ट ने 7 साल की मासूम बच्ची से रेप और हत्या के मामले में उसके मुंहबोले मामा को फांसी की सजा सुनाई है। बच्ची के साथ दरिंदगी के 30 दिन में कोर्ट ने यह फैसला सुना दिया है। पॉक्सो विशेष कोर्ट की जज रेखा राठौड़ ने दोषी दिनेश जाट (25) को फांसी की सजा सुनाते हुए टिप्पणी की कि यह क्रूूरतापूर्ण अपराध है और राक्षस की प्रवृत्ति को दर्शाता है। यहां पढ़ें पूरी खबर2.मेघालय के राज्यपाल का अंबानी और RSS पर बड़ा खुलासामेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का 5 दिन पहले झुंझुनूं में दिया बयान सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बन गया है। उन्होंने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रहते हुए अंबानी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के एक पदाधिकारी के इन्वॉल्वमेंट वाली दो डील कैंसिल करने की बात कही थी। दोनों डील के एवज में उन्हें 150-150 करोड़ रुपए देने की पेशकश की गई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर3.राजस्थान के मंत्री को बड़ी जिम्मेदारीराजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को पंजाब और चंडीगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी के बाद संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह आदेश जारी किया। पार्टी के सीनियर लीडर हरीश रावत के हटने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। हालांकि, चौधरी को अभी महासचिव और सचिव का पद नहीं दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर4.स्कूल में बच्चे की पिटाई से मौत का पूरा सचराजस्थान के चूरू जिले के सालासर क्षेत्र में मॉर्डन पब्लिक स्कूल में सातवीं क्लास के बच्चे की टीचर की पिटाई से मौत हो गई थी। घटना के बाद दैनिक भास्कर टीम गांव और स्कूल पहुंची। बच्चे की पिटाई से मौत का पूरा सच जानने की कोशिश की। भास्कर की ग्राउंड जीरो से रिपोर्ट में सामने आया कि ये स्कूल सिर्फ नाम का मॉर्डन स्कूल है, लेकिन जमीनी हकीकत देखें तो बिल्कुल विपरीत है। यहां पढ़ें पूरी खबर5.राजस्थान में प्रॉपर्टी खरीदने का बदला ट्रेंडराजस्थान में प्रॉपर्टी को लेकर पिछले दो साल में ट्रेंड बदल रहा है। अब तक श्राद्ध में प्रॉपर्टी और नए काम से लोग दूरी बना रहे थे, वे अब श्राद्ध में प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं। पिछले दो साल के मुद्रांक एवं पंजीयन विभाग राजस्थान (रजिस्ट्री डिपार्टमेंट) की रिपोर्ट को देखें तो ये आंकड़ा चौंकाने वाला है। इस बार भी रजिस्ट्री से सरकार को श्राद्ध में करीब 270 करोड़ रुपए की आय हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर6.डॉन की धमकी से डरे युवक ने किया सुसाइडकोटा के रेलवे कॉलोनी थाना इलाके में 23 साल के युवक ने गुरुवार को घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें एक लड़की और एक डॉन का जिक्र है। इसमें लिखा है कि मुझसे 5 हजार रुपए की मांग की और नहीं देने पर कहा कि 10 गुंडे लेकर आऊंगा और मार दूंगा। मिथुन नाम के व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर7.बीकानेर, जोधपुर संभाग में कल से बारिशराजस्थान में आज मौसम साफ है, लेकिन कल बदलाव देखने को मिल सकता है। बीकानेर, जोधपुर संभाग में 23 और 24 अक्टूबर को मौसम विभाग ने बारिश और आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही वहां के किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है। खरीफ की फसल जो कटाई के बाद खेतों या मंडियों में खुली पड़ी है, उसे सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर8.पटवारी भर्ती परीक्षा की गाइडलाइन जारीराजस्थान में 23 और 24 अक्टूबर को 5378 पदों के लिए पटवारी भर्ती परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें दोनों दिन सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक पहली पारी, जबकि 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक दूसरी पारी में परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 15 लाख 62 हजार 995 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर9.राजस्थान फोन टैपिंग केस, रास्ते से लौटे सीएम के ओएसडीफोन टैपिंग केस में मुख्यमंत्री के OSD दिल्ली जाकर भी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुए। OSD लोकेश शर्मा पारिवारिक इमरजेंसी का हवाला देकर क्राइम ब्रांच के सामने पूछताछ के लिए नहीं गए। वे क्राइम ब्रांच के रोहिणी ऑफिस में पेश होने के लिए रवाना हो चुके थे, लेकिन रास्ते से वापस लौट गए। यहां पढ़ें पूरी खबर10.मुंबई-जयपुर फ्लाइट हवा में टकराया पक्षीजयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज मुंबई से जयपुर पहुंची गो एयर की फ्लाइट से जयपुर क्षेत्र में एक पक्षी टकरा गया। इस घटना में विमान की नोजल पर डेमेज हो गया। हालांकि इस घटना से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई और पायलट ने विमान को सुरक्षित जयपुर एयरपोर्ट पर उतार दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर


Source: Dainik Bhaskar October 24, 2021 05:50 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */