राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच मतभेद गहराया, 'प्रार्थना सभा' से मिले संकेत - News Summed Up

राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच मतभेद गहराया, 'प्रार्थना सभा' से मिले संकेत


खास बातें राजेश पायलट की स्मृति में आयोजित की गई थी सभा सीएम अशोक गहलोत ने सभा में नहीं लिया हिस्सा सचिन पायलट के साथ कई विधायक नजर आएलोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद से ही राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच तनातनी की खबरें आ रही हैं. इन खबरों को मंगलवार को तब और हवा मिली जब सचिन पायलट के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री गहलोत (Ashok Gehlot) अनुपस्थित नजर आए. कार्यक्रम में मौजूद 62 विधायकों में से चार बहुजन समाज पार्टी के और चार निर्दलीय विधायक थे. राजस्थान कांग्रेस में आंतरिक संकट के बीच गहलोत कैंप का पलटवार- जारी की मुख्यमंत्री की सभाओं की LISTआपको बता दें कि पिछले दिनों राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक विधायक ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेनी चाहिए. पार्टी के विधायक पृथ्वीराज मीणा ने उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) को मुख्यमंत्री बनाने की भी मांग भी की थी.


Source: NDTV June 12, 2019 14:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */