Dainik Bhaskar May 02, 2019, 05:56 PM ISTजीतन राम ने कहा कि काफी समय से अजहर साबेह को आतंकी घोषित करने का प्रयास किया जा रहा थाप्रधानमंत्री इसका श्रेय ले रहे हैं, यह उचित नहीं हैपटना. जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में वैश्विक आतंकी घोषित किया गया। अब इसका श्रेय लेने को लेकर राजनीति हो रही है। इस संबंध में बोलते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम (हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा) पार्टी के नेता जीतन राम मांझी ने आतंकी मसूद अजहर को साहेब कहकर संबोधित किया।जीतन राम ने कहा कि काफी समय से अजहर साबेह को वैश्विक आतंकी घोषित करने का प्रयास किया जा रहा था। दबाब बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि इत्तेफाक है कि इस बार फैसला लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका श्रेय ले रहे हैं। यह हमारी समझ से उचित नहीं है।मांझी ने कहा कि पेड़ लगाया जाता है तो वह शुरू में पौधा होता है और बड़ा होकर फल देने लगता है। जब पेड़ फल देने लगे तो यह कहना कि यह हमारा फल है उचित नहीं है। यह भी सोचना चाहिए कि पौधा किसका लगाया था। मसूद को आतंकी घोषित करना बहुत जरूरी था। इसकी शुरुआत मनमोहन सिंह के समय की गई थी।
Source: Dainik Bhaskar May 02, 2019 10:52 UTC