राजनीति / अजहरूद्दीन की कांग्रेस से टीआरएस में जाने की अटकलें, अभिनेत्री विजया शांति भाजपा में शामिल हो सकती हैं - News Summed Up

राजनीति / अजहरूद्दीन की कांग्रेस से टीआरएस में जाने की अटकलें, अभिनेत्री विजया शांति भाजपा में शामिल हो सकती हैं


अजहरुद्दीन टीआरएस की मदद से हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने थेअभिनेत्री के पति ने कहा- शांति को भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव मिला हैDainik Bhaskar Sep 29, 2019, 03:10 PM ISTहैदराबाद. पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन कांग्रेस से इस्तीफा देकर के चंद्रशेखर राव की पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) में जाने की अटकलें हैं। इसके अलावा दक्षिण भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री विजया शांति कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकती हैं।न्यूज एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, अजहरूद्दीन कांग्रेस छोड़ने के मूड में हैं और टीआरएस में शामिल होना चाहते हैं। अजहरुद्दीन ने टीआरएस की मदद से हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी बने थे। पिछले दिनों उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर से भी मिलने की कोशिश की थी।भाजपा से विजया शांति को प्रस्ताव मिलाअभिनेत्री शांति के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर उनके पति एमवी श्रीनिवास प्रसाद ने कहा है कि फिलहाल शांति शूटिंग में व्यस्त हैं और भाजपा में शामिल होने को लेकर उन्होंने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। हालांकि भाजपा से उन्हें इस संबंध में प्रस्ताव मिला है। अभिनेत्री लंबे वक्त तक भाजपा से जुड़ी रही हैं।


Source: Dainik Bhaskar September 29, 2019 08:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */