रांची के व्यस्त इलाके में मिली युवक की लाश: कांटा टोली में पेट्रोल पंप के आगे मिला शव, पुलिस ने कहा- ठंड से मौत का मामला - News Summed Up

रांची के व्यस्त इलाके में मिली युवक की लाश: कांटा टोली में पेट्रोल पंप के आगे मिला शव, पुलिस ने कहा- ठंड से मौत का मामला


Hindi NewsLocalJharkhandRanchiDead Body Found In Petrol Pump In Fork Group, Police Said Cold Death CaseAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपरांची के व्यस्त इलाके में मिली युवक की लाश: कांटा टोली में पेट्रोल पंप के आगे मिला शव, पुलिस ने कहा- ठंड से मौत का मामलारांची 13 घंटे पहलेकॉपी लिंकलोअर बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ठंड से मौत का मामला बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पूछताछ में युवक को विक्षिप्त बता रहे हैं जो वहीं आसपास भटकते रहता था।रांची के सबसे व्यस्त इलाके में एक कांटा टोली चौक स्थित गुड़िया पेट्रोल पंप के पास बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिला है। सूचना मिलने पर लोअर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले ली है। उसे पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।अभी तक न ही शव का शिनाख्त हो सका है और न ही उसके मौत के कारणों का पता चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस इसे ठंड से भी मौत का मामला मान रही है। कांटा टोली चौक रांची को अन्य शहरों से जोड़ने वाला चौक है। इस चौक से रात भर इंटर स्टेट व राज्य के जिलों की गाड़ियां गुजरते रहती है। चौक से थोड़ी ही दूरी पर खादगढ़ा बस स्टैंड है। स्टेशन और एयरपोर्ट का रास्ता भी यहीं से होकर गुजरता है।स्थानीय लोगों के मुताबिक विक्षिप्त था युवकलोअर बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ठंड से मौत का मामला बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पूछताछ में युवक को विक्षिप्त बता रहे हैं जो वहीं आसपास भटकते रहता था। उन्होंने बताया कि हालांकि पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।जनवरी में कोकर में मिला था विक्षिप्त बुजुर्ग का शवइससे पहले जनवरी में रांची के कोकर में एक विक्षिप्त बुजुर्ग का शव मिला था। कोकर तिरिल रोड स्थित सेक्रेट चाइल्ड एकेडमी स्कूल के सामने सड़क किनारे मिले उस शव को भी ठंड से मौत का मामला बताया गया था। मामले को यूडी केस दर्ज कर समाप्त कर दिया गया था।


Source: Dainik Bhaskar February 10, 2021 05:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */