रांची एयरपोर्ट से बंद हो सकती हैं अहमदाबाद समेत कई शहरों की उड़ानेंराजधानी के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से महानगरों के लिए जाने वाले कम हो रहे हैं।मुजतबा हैदर रिजवी, रांची : राजधानी के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से महानगरों के लिए जाने वाले यात्रियों की कमी पड़ गई है। रांची से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरू, कोलकाता, अहमदाबाद आदि शहरों को जाने वाले यात्री अब कम निकल रहे हैं। इसके चलते अब कंपनियां अपनी उड़ानें सीमित करने की सोच रही हैं। तीन दिनों के अंदर ही रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने वालीं कुल 19 फ्लाइटें रद हो चुकी हैं। बुधवार को ही एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के लिए उड़ान भरने वाली 10 उडा़नें रद करनी पड़ी हैं। सूत्रों की मानें तो जल्द ही रांची एयरपोर्ट से उड़ानों की संख्या कम हो सकती है। कई शहरों के लिए उड़ान बंद हो सकती हैं। अभी एयरपोर्ट से 25 उड़ानें हैं।रांची से अहमदाबाद जाने जाने के लिए यात्री नहीं मिल रहे हैं। इसकी वजह से मंगलवार को इंडिगो को अपनी अहमदाबाद वाली उड़ान रद्द करनी पड़ी थी। माना जा रहा है कि अगर यात्रियों का टोटा बरकरार रहा तो इंडिगो अहमदाबाद की उड़ान फिलहाल कोरोना की महामारी चलने तक बंद कर सकती है। इसी तरह दिल्ली, मुंबई और चेन्नई की उड़ानों पर भी बंद होने की तलवार लटक रही है। चेन्नई की उड़ान भी बंद हो सकती है। जबकि दिल्ली के लिए उड़ानों में कमी आ सकती है। रांची एयरपोर्ट से अभी दिल्ली के लिए कुल 11 उड़ानें हैं। यात्री नहीं मिलने की वजह से मंगलवार को गो एयर ने अपनी दिल्ली की एक उड़ान कैंसिल कर दी थी। इसी तरह, सोमवार को भी गो एयर को अपनी दिल्ली की उड़ान रद्द करनी पड़ी थी। माना जा रहा है कि जब तक यात्री कम निकल रहे हैं। दिल्ली की उड़ान भी कम कर दी जाएंगी। कुछ कंपनियां दिल्ली की उड़ान बंद करने की सोच रही हैं। रांची से दिल्ली के लिए स्पाइसजेट की दो फ्लाइट है। स्पाइसजेट अपनी एक फ्लाइट बंद कर सकता है। इसी तरह, मुंबई के लिए रांची से 5 फ्लाइट हैं। मुंबई के लिए भी यात्री कम निकल रहे हैं। मंगलवार को मुंबई की तीन फ्लाइट कैंसिल हुई थी। इसमें एक गो एयर, एक एयर एशिया और एक स्पाइसजेट की फ्लाइट थीं। माना जा रहा है कि कंपनियां मुंबई की भी फ्लाइट की संख्या कोरोना का प्रभाव रहने तक कम कर सकती हैं।माना जा रहा है कि मुंबई की 5 में से 2 फ्लाइटें चलेंगी। अहमदाबाद और चेन्नई के लिए भी यात्री नहीं निकल रहे हैं। इसलिए अहमदाबाद और चेन्नई की उड़ान पर भी खतरा बरकरार है। रांची एयरपोर्ट के अधिकारियों का मानना है कि अगर लगातार कई दिनों तक अहमदाबाद और चेन्नई के यात्री नहीं निकले तो कंपनियां इन शहरों की उड़ानें बंद कर सकती हैं।------------------रांची के एयरपोर्ट से यात्रियों की कमी की वजह से उड़ान रद होने का सिलसिला बरकरार है। बुधवार को गो एयर ने अपनी मुंबई, बेंगलुरू और दिल्ली की तीन फ्लाइटें रद की हैं। एयर एशिया ने भी दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू की उड़ानें रद की हैं। इंडिगो ने कोलकाता और चेन्नई जाने वाली दो उड़ानें रद की हैं। स्पाइस जेट की मुंबई और विस्तारा की दिल्ली की एक-एक उड़ानें रद हुई हैं।-----------------रांची-पटना उड़ान के शुरू होने पर संकटरांची एयरपोर्ट से एक मई से पटना के लिए शुरू होने वाली उड़ान पर संकट के बादल हैं। ये फ्लाइट गो एयर शुरू कर रही थी। अब गोएयर इस फ्लाइट को शुरू करने के लिए हालात का जायजा ले रही है। जल्द ही गोएयर के अधिकारी दिल्ली में इस बात को लेकर बैठक करने जा रहे हैं। इस बैठक में पटना की फ्लाइट शुरू करने पर मंथन होगा। माना जा रहा है कि गोएयर एक मई से पटना की फ्लाइट शुरू नहीं करेगी। -------अभी चल रही हैं ये उड़ानेंदिल्ली रांची दिल्ली गोएयर फ्लाइटआगमन रात 8:30 बजे, प्रस्थान सुबह 7:30 बजेकोलकाता रांची भुवनेश्वर एयर इंडिया फ्लाइटआगमन सुबह 7:20 बजे, प्रस्थान 7:45 बजेदिल्ली रांची दिल्ली इंडिगो फ्लाइटआगमन सुबह 7:25 बजे, प्रस्थान सुबह 7:55 बजेदिल्ली रांची दिल्ली स्पाइसजेट फ्लाइट- आगमन सुबह 7:30 बजे प्रस्थान सुबह 8:00 बजेदिल्ली रांची दिल्ली एयर एशिया फ्लाइट- आगमन सुबह 7:35 बजे, प्रस्थान 8:05 बजेमुंबई रांची मुंबई एयर एशिया फ्लाइट- आगमन सुबह 7:45 बजे, सुबह 8:20 बजे प्रस्थानमुंबई रांची मुंबई इंडिगो फ्लाइट- सुबह 8:00 आगमन, सुबह 8:35 पर प्रस्थानहैदराबाद रांची हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट- सुबह 8:10 बजे आगमन, सुबह 8:50 बजे प्रस्थानदिल्ली रांची दिल्ली विस्तारा फ्लाइट- सुबह 8:20 आगमन, सुबह 9:00 बजे प्रस्थानदिल्ली रांची दिल्ली स्पाइसजेट फ्लाइट- सुबह 8:40 बजे आगमन, सुबह 9:10 पर प्रस्थानबेंगलुरु रांची कोलकाता इंडिगो फ्लाइट आगमन सुबह 9:05 बजे प्रस्थान सुबह 9:35 बजे बेंगलुरु रांची बेंगलुरु एयर एशिया फ्लाइट आगमन सुबह 9:20 बजे प्रस्थान 9:50 बजेअहमदाबाद रांची अहमदाबाद इंडिगो फ्लाइट- आगमन सुबह 9:30 बजे, प्रस्थान सुबह 10:00 बजेबेंगलुरु रांची बेंगलुरु गोएयर फ्लाइट आगमन सुबह 9:40 बजे प्रस्थान, सुबह 10:10 बजेमुंबई रांची मुंबई गोएयर फ्लाइट- आगमन सुबह 10:00 बजे, प्रस्थान सुबह 10:30 बजेमुंबई रांची मुंबई स्पाइसजेट फ्लाइट-आगमन सुबह 10:10 बजे, प्रस्थान 10:40 बजेदिल्ली रांची दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट-आगमन सुबह 10:00 बजे प्रस्थान 10:45 बजे---शाम की पालीहैदराबाद रांची हैदराबाद इंडिगो फ्लाइट- आगमन शाम 6:25 बजे प्रस्थान 6:55 बजेमुंबई रांची मुंबई गो एयर फ्लाइट- आगमन 6:35 बजे प्रस्थान 7:15 बजेकोलकाता रांची कोलकाता इंडिगो फ्लाइट-आगमन 6:55 बजे, प्रस्थान 7:30 बजेचेन्नई रांची चेन्नई इंडिगो फ्लाइट- आगमन 7:20 बजे, प्रस्थान शाम 7:50 बजेदिल्ली रांची दिल्ली गोएयर फ्लाइट- आगमन 7:40 बजे शाम, 8:10 बजे प्रस्थानदिल्ली रांची दिल्लीविस्तारा फ्लाइट-आगमन शाम 7:50 बजे प्रस्थान रात 8:25 बजे कोलकाता रांची बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट- आगमन रात 8:00 बजे प्रस्थान रात 8:30 बजेदिल्ली रांची दिल्ली इंडिगो फ्लाइट -आगमन रात 8:05 बजे, प्रस्थान रात 8:35 बजेदिल्ली रांची दिल्ली- गो एयर फ्लाइट आगमन रात 8:3
Source: Dainik Jagran April 29, 2021 02:03 UTC