बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में कुछ छात्राओं के साथ यौन दुराचार के आरोपी प्राध्यापक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी गई. सूत्रों ने बताया कि आरोपी प्राध्यापक एस के चौबे विश्वविद्यालय के जन्तु विज्ञान विभाग में कार्यरत थे. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कुलपति राकेश भटनागर की अध्यक्षता में हुई कार्यकारी परिषद की बैठक में चौबे की सेवानिवृत्ति के बारे फैसला किया गया. यौन शोषण के आरोपी प्रोफेसर को छुट्टी पर भेजने के बाद BHU छात्रों का धरना समाप्तपिछले साल अक्टूबर में ओडिशा के भुवनेश्वर-पुरी शैक्षणिक भ्रमण के दौरान कुछ छात्राओं ने चौबे पर यौन दुराचार का आरोप लगाया था. Video: BHU में छेड़खानी के आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
Source: NDTV September 29, 2019 16:41 UTC