केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में यूपी की राजनीति में अपनी गणित समझाई. नितिन गडकरी ने कहा, ''देखिए मैं आपको बताता हूं कि ओडिशा, बंगाल और केरल में हमारी सीटें बढ़ेंगी. इसमें जो आपको लग रहा है कि टू प्लस टू फोर होंगे, लेकिन इसमें टू प्लस टू थ्री होंगे.'' केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा है कि राजनीति में दो और दो मिलकर हमेशा चार नहीं होते. उन्होंने गठबंधन के सवाल पर कहा कि कभी इंदिरा जी के खिलाफ सभी दल साथ आए थे, फिर भी इंदिरा जी चुनाव जीत गईं थीं.
Source: NDTV May 10, 2019 20:37 UTC