यूके / प्रधानमंत्री जॉनसन ने यूरोपियन यूनियन से बाहर होने के समझौते पर हस्ताक्षर किए, 31 जनवरी को ब्रेग्जिट तय - News Summed Up

यूके / प्रधानमंत्री जॉनसन ने यूरोपियन यूनियन से बाहर होने के समझौते पर हस्ताक्षर किए, 31 जनवरी को ब्रेग्जिट तय


यूनाइटेड किंगडम को यूरोपियन यूनियन से अलग करने के लिए मार्च 2016 में जनमत संग्रह हुआ, इसमें ब्रेग्जिट पर मुहर लगीब्रेग्जिट की तारीख अब तक दो बार बढ़ चुकी है, पहले यूके के यूरोपियन यूनियन से बाहर होने की तारीख 31 मार्च 2019 तय हुई थीइसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने डील की तारीख 31 अक्टूबर करवाई, बाद में जाॅनसन ने इसे बढ़ाकर 31 जनवरी करायाDainik Bhaskar Jan 25, 2020, 10:00 AM ISTलंदन. यूके के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूरोपियन यूनियन (ईयू) से बाहर होने के समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। जॉनसन ने डील पर हस्ताक्षर के दौरान कहा कि देश के लिए यह शानदार पल है। 2016 के जनमत संग्रह का नतीजा आखिरकार लागू होने वाला है। उम्मीद है कि इससे दोनों (यूके और ईयू) के बीच सालों से हो रही बहस और अलगाव में कमी आएगी। माना जा रहा है कि यूके की ईयू से बाहर होने की तैयारियां पूरी हो गई हैं। समझौते के बाद जॉनसन सरकार 31 जनवरी तक ब्रेग्जिट डील पूरी कर सकती है।एक दिन पहले ही यूरोपियन यूनियन के नेताओं ने भी यूके को बाहर करने के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। अब 29 जनवरी को ब्रिटिश संसद में यूरोप से बाहर होने के समझौतों पर चर्चा और वोटिंग होगी। यूरोप की संसद में भी इसी दिन यूके को बाहर करने पर वोटिंग होगी, हालांकि यह सिर्फ प्रतीकात्मक रहेगी। यूरोप के ज्यादातर नेता यूके को ईयू से बाहर करने के फैसले पर हामी भर चुके हैं।Today I have signed the Withdrawal Agreement for the UK to leave the EU on January 31st, honouring the democratic mandate of the British people. This signature heralds a new chapter in our nation’s history. pic.twitter.com/IaGTeeL2is — Boris Johnson (@BorisJohnson) January 24, 2020ब्रेग्जिट में अब आगे क्या? 31 जनवरी के बाद 11 महीने का ट्रांजिशन पीरियड रखा गया है। इस दौरान ब्रिटेन यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं रहेगा, पर उसके नियमों का पालन करेगा और बजट में योगदान देगा। ट्रांजिशन पीरियड इसलिए रखा गया है ताकि ब्रिटेन और ईयू व्यापार समझौते समेत भविष्य में संबंधों पर बात कर सकें। ट्रांजिशन पीरियड 1 फरवरी से शुरू हो जाएगा।यूके को ईयू से बाहर होने का भारी नुकसानब्रेग्जिट से ब्रिटिश इकोनॉमी को 2016 से 2020 तक 18.9 लाख करोड़ का नुकसान संभव है। फिलहाल यह 12 लाख करोड़ रु.


Source: Dainik Bhaskar January 25, 2020 04:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */