युवराज सिंह के वह 6 छक्के जो दुनिया आज तक नहीं भूल पाई, वीडियो देखेंनई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिकेटर युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्ररीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी है। ऐसे में अब उनके फैंस अंतरराष्ट्रीय मैचों में दोबारा 6 छक्के लगाते हुए उन्हें नहीं देख पाएंगे। युवराज ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड की लगातार 6 गेंदों पर छक्के लगाए थे।भारतीय टीम के लिए हमेशा से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। युवराज सिंह ने 2007 में खेले गए टी 20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया।युवराज सिंह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। युवराज का यह रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। युवराज सिंह के वह छक्के देखकर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस चौंक उठे थे। दरअसल, किसी ने नहीं सोचा था कि भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह 6 छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है।JUST IN: Yuvraj Singh, Player of the Tournament at #CWC11, has announced his retirement from international cricket. pic.twitter.com/fqzEO1CnpH — ICC (@ICC) June 10, 2019बता दें कि 12 दिसंबर 1981 को जन्मे युवराज सिंह पिछले दो साल से टीम इंडिया के लिए किसी भी फॉर्मेट में क्रिकेट नहीं खेल रहे थे। खराब फॉर्म के कारण वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। युवराज सिंह ने भारतीय टीम के साथ अपना आखिरी वनडे मैच 30 जून 2017 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। इसके अलावा युवराज ने ने अपना आखिरी टी-20 मैच 1 फरवरी 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला। युवराज सिंह ने अपना आखिरी टेस्ट मैच दिसंबर 2012 में इंग्लैंड के ही खिलाफ खेला था।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Rizwan Mohammad
Source: Dainik Jagran June 10, 2019 08:49 UTC