Hindi NewsLocalRajasthanBhilwaraChittorgarhThe Young Man Abused The Woman While Intoxicated, The Woman's Husband Attacked Her With An Ax, Referred To Kotaयुवक से मारपीट कर तेजाब फेंका: महिला से गाली-गलौच करने पर पति ने कुल्हाड़ी से किया वार,घायल कोटा रैफरचित्तौड़गढ़ 2 दिन पहलेकॉपी लिंकघायल पूरण सिंह।जिले के रावतभाटा क्षेत्र में ईदगाह के पीछे कच्ची बस्ती में दो पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर एक युवक ने दूसरे पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। पैरों पर तेजाब भी फेंका। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल लेकर गए। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर किया गया। पुलिस में दोनों पक्षों ने परस्पर मामला दर्ज करवाया है।थानाधिकारी राजाराम गुर्जर ने बताया कि आईडीएसएमटी के मकानों में रह रहे दो पड़ोसियों में झगड़ा हो गया। पूरण सिंह पुत्र विजय सिंह शराब के नशे में पड़ोस की एक महिला के साथ झगड़ा करने लगा। इस बीच महिला का पति फकीरा बीच में आया। शराबी युवक उससे भी उलझ गया। महिला के पति ने गुस्से में धारदार हथियार से पूरण के सिर पर वार कर दिया। तेजाब की बोतल भी पैरों पर फेंक दी। जिससे पैर झुलस गए। घायल को रावतभाटा हॉस्पिटल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर कोटा रैफर किया गया। शराबी युवक पूरण ने महिला पर आरोप लगाया कि महिला ने उसकी मां के साथ गाली-गलौज की। रोकने की कोशिश करने पर महिला ने मारपीट करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसका पति फकीरा भी आ गया और मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर हेड कांस्टेबल कमलेश व्यास पहुंचे और जानकारी ली। दोनों पक्षों की महिलाओं ने थाने में जाकर एक-दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
Source: Dainik Bhaskar November 21, 2021 19:34 UTC