Hindi NewsLocalRajasthanAlwarThe One Who Got The Girl Pregnant Refused To Marry, So The Girl Reached The Police StationAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपयुवक ने शादी से मना किया: जिसने युवती को गर्भवती किया, उसी ने शादी से मना किया तो युवती थाने पहुंचीअलवर 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकभिवाड़ी महिला थाना। जहां युवती ने मुकदमा दर्ज कराया।शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, दो माह की गर्भवती है युवतीभिवाड़ी महिला थाने में मुकदमा दर्ज करायाभिवाड़ी के महिला थाने में एक युवती ने फैक्ट्री में काम करने वाले युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। महिला ने युवक के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है कि वह दो माह की गर्भवती है। उसके साथ उत्तरप्रदेश के उरैया जिले के निवासी पिंटू ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। अब शादी करने की बात आई तो मुकर गया। युवक 22 साल का है वहीं युवती 19 साल की है।पुलिस मामले की जांच में लगीसोमवार रात्रि को ही महिला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके तुरंत बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि युवक-युवती दोनों भिवाड़ी में ही फैक्ट्री में काम करते हैं। जानकारी में यह भी आया है कि युवक ने ही युवती तो फैक्ट्री में नौकरी पर लगवाया था। दोनों उत्तरप्रदेश के निवासी हैं। परिवार के लोग भी एक-दूसरे से मिलते-जुलते रहे हैं। दोनों युवक-युवती के साथ रहते समय युवती गभर्वती हो गई तो उसने युवक से शादी करने की बात की। इस पर आना-कानी होने पर युवती थाने पहुंच गई।दोनों के परिवार मजदूरी कर रहेयुवक-युवती दोनों के परिवार मजदूरी करते हैं। फैक्ट्रियों के काम करके जीवनयापन करते हैं। भिवाड़ी में कई सालों से र ह रहे हैं। पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए बुलाया है। लेकिन, अभी गिरफ्तारी नहीं दिखाई है।
Source: Dainik Bhaskar December 29, 2020 07:30 UTC