Hindi NewsLocalRajasthanDausaSuicide Note Accuses 3 Relatives Of Torture, Threatening And Abetting Suicide On Others Including Uncle's Boyयुवक ने फंदा लगाकर जान दी: सुसाइड नोट में 3 रिश्तेदारों पर आरोप, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपदौसा के रामपुरा खुर्द गांव में युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।दौसा जिला मुख्यालय के पास रामपुरा खुर्द गांव में एक युवक में पंखे के कुंडे से चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह चाय देने पहुंची मां को पता चला तो उसके होश उड़ गए। चिल्लाने पर पड़ोसी भी पहुंच गए, सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को फंदे से नीचे उतरवाया। युवक की तलाशी लेने पर जेब में सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें एक महिला समेत 3 लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। मृतक के भाई ने आत्महत्या के उकसाने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है।मृतक के भाई नरेश शर्मा ने बताया कि उसका बड़ा भाई लोकेश (26) सोमवार शाम को दौसा से आया था तथा 8 बजे खाना खाया। रात 11 बजे मैं ट्रैक्टर लेकर घर आया तो वह मेरी आवाज सुनकर मेरे कमरे में आ गया तथा काम-धंधे के बारे में जानकारी कर सोने चला गया था। सुबह मां चाय देने कमरे में गई तो वह पंखे के झूलता दिखा। मां के चिल्लाने की आवाज सुनकर मैं कमरे में पहुंचा तो लोकेश फंदे पर झूलता मिला।3 लोगों के खिलाफ केस दर्जसदर थाने के हेड कांंस्टेबल रमेशचंद्र ने बताया कि मृतक के भाई नरेश शर्मा ने सदर थाना में अपने मामा के लड़के अजय शर्मा निवासी मीणा पालड़ी, जगदीश शर्मा निवासी जटवाड़ा, ज्योति शर्मा पुत्री जगदीश प्रसाद शर्मा निवासी जटवाड़ा के खिलाफ उसके भाई को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है।परिजन बोले- कोर्ट मैरिज की थी, अवसाद में थामृतक की मां कंचन देवी व भाई नरेश ने बताया कि जुलाई में ज्योति बेटे के साथ घर आई थी तथा कोर्ट में शादी करने की बात कही थी। 5 दिन बाद ज्योति अपने पीहर वापस आने की बात कहकर चली गई थी, उसके बाद नहीं आई। उसके बाद से ही बेटा लोकेश अवसाद में चल रहा था। उसे धमकियां मिल रही थी।ज्योति के पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगीपुलिस ने बताया कि राणोली निवासी संतोष स्वामी ने पत्नी ज्योति का गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद ज्योति को इसके पिता के घर मीना पालड़ी जयपुर से दस्तयाब कर लाए थे तथा पति को सुपुर्द कर दिया था। उसके एक बेटा भी है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Source: Dainik Bhaskar September 21, 2022 03:31 UTC