युवक को मौत के घाट उतारने वाला दोस्त के साथ गिरफ्तार - News Summed Up

युवक को मौत के घाट उतारने वाला दोस्त के साथ गिरफ्तार


त्रिलोकपुरी इलाके में शनिवार रात दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने एक गुट के मुख्य आरोपित और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान मन्नान और उसके दोस्त सलमान के रूप में हुई है। मन्नान के खिलाफ पहले से सात मामले दर्ज हैं।जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :त्रिलोकपुरी इलाके में शनिवार रात दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने एक गुट के मुख्य आरोपित और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान मन्नान और उसके दोस्त सलमान के रूप में हुई है। मन्नान के खिलाफ पहले से सात मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल भी बरामद कर ली है। इस झड़प में शाहिद नाम के युवक की मौत हुई थी। जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे, जिसमें नाबालिग व महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस को आशंका है कि दोनों गुटों की तरफ से फायरिग की गई थी।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाहिद अपने परिवार के साथ 30 ब्लाक में रहता है, जबकि उसके माता-पिता अपने अन्य बच्चों के साथ 27 ब्लाक में रहते हैं। शाहिद के माता-पिता के घर के पास ही मन्नान का घर है। त्रिलोकपुरी बस टर्मिनल पर मन्नान की मीट की दुकान है। दुकान पर मन्नान का भाई आसिफ व कारीगर बैठते हैं। शाहिद के भाई मोहसिन का मन्नान की दुकान पर काम करने वाले काले नाम के कर्मचारी से कहासुनी हो गई थी। उसी दौरान मोहसिन ने काले को थप्पड़ जड़ दिया था।मोहसिन ने फोन करके अपने भाई शाहिद को मौके पर बुला लिया, आरोप है कि शाहिद ने पहले तो आसिफ को पीटा इसके बाद बुलेट मोटरसाइकिल तोड़ दी। आसिफ ने मारपीट की बात अपने भाई मन्नान को बताई। आरोप है कि मन्नान अपने साथियों के साथ रात को शाहिद के माता-पिता के घर के बाहर पहुंचा और जमकर गाली गलौज की। इसके बाद हवाई फायरिग कर दी। जब इसकी भनक शाहिद को लगी तो वह अपने स्वजन के घर पहुंच गया। पहले मन्नान और शाहिद के बीच मारपीट हुई और उसके बाद दोनों गुटों के बीच पथराव हुआ। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसके बाद मन्नान ने अपने दो साथी जावेद और सलमान के साथ मिलकर जमकर फायरिग की। गोली शाहिद, उसके रिश्तेदार फैजान के लगी, जबकि दो नाबालिग समेत कई लोगों को छर्रे लगे।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 27, 2020 16:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */