Dainik Bhaskar Jun 04, 2019, 08:39 AM ISTमध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, 45.3 डिग्री पहुंचा पाराउत्तराखंड में अल्मोड़ा और चमोली में बादल फटने से एक व्यक्ति की मौतनई दिल्ली. पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड किए गए दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में 10 भारत के हैं। इस दौरान चूरू का पारा सबसे ज्यादा 50 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम पर नजर रखने वाली वेबसाइट ऐलडोराडो ने सोमवार को दुनियाभर के तापमान के आंकड़े जारी किए।शहर (देश) तापमान (डिग्री सेल्सियस में) 1 चुरु (भारत) 50.3 2 जैकबाबाद (पाकिस्तान) 50.1 3 गंगानगर (भारत) 48.8 4 सिबी (पाकिस्तान) 48.5 5 बीकानेर (भारत) 48.5 6 फलोदी- जोधपुर (भारत) 48.2 7 रोहरी (पाकिस्तान) 48.1 8 जैसलमेर (भारत) 47.8 9 नौगांव (भारत) 47.7 10 खानपुर (पाकिस्तान) 47.6 11 नरनौल (भारत) 47.6 12 बहावल नगर (पाकिस्तान) 47.5 13 कोटा एयरोड्रम (भारत) 47.5 14 पिलानी (भारत) 47.5 15 बाड़मेर (राजस्थान) 47.2* आंकड़े ऐलडोराडो मौसम वेबसाइट के मुताबिक।राजस्थान में रेड अलर्ट, सीकर में किसान की मौतराजस्थान के सीकर में रविवार को लू लगने से एक किसान की मौत हो गई। सोमवार को पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों पर लू के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया। पिछले महीने ही मौसम विभाग ने कह दिया था कि मानसून ही इन गर्म हवाओं से निजात दिलाएगा। 6 जून तक मानसून के दक्षिणी तट पर पहुंचने की उम्मीद है।ये सभी फोटो रविवार को चूरू में ली गईं।चूरू में सड़कों पर पानी डाला जा रहाचूरु में गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने लू की चेतावनी जारी की है। शासकीय अस्पतालों को आपातकालीन वार्डों में एयरकंडीशनर्स, कूलर्स, दवाओं के साथ तैयार रहने के लिए कहा गया है। सड़कों पर पानी भी डाला जा रहा है।भोपाल में सीजन का सबसे गर्म दिन, 45.3 डिग्री पहुंचा पारामध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को तापमान 45.3 डिग्री रहा। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, 2-3 दिन तक मप्र में गर्मी और लू से राहत की उम्मीद नहीं है। अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 25 जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है।अल्मोड़ा-चमोली में बादल फटने से कई घर बहेउत्तराखंड में अल्मोड़ा और चमोली जिले में बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक लापता है। खीड़ा गांव में लगातार बारिश के चलते कई घर बह गए हैं। एसडीआरएफ की कमांडेंट तृप्ति भट्ट ने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश जारी है। रामगंगा नदी में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी भी जारी की गई है।
Source: Dainik Bhaskar June 03, 2019 11:26 UTC