मौसम / जानलेवा हुई गर्मी, बांसवाड़ा और भीलवाड़ा में दो की मौत - News Summed Up

मौसम / जानलेवा हुई गर्मी, बांसवाड़ा और भीलवाड़ा में दो की मौत


Dainik Bhaskar May 03, 2019, 12:34 AM IST13 शहरों में पारा 40 पार, राजसमंद 44° के साथ सबसे गर्मचक्रवाती तंत्र सक्रिय, अगले 2 दिन तेज हवा चलने के आसारजयपुर. प्रदेश में गर्मी जानलेवा होती जा रही है। गुरुवार को 13 शहरों का पारा 40 डिग्री के पार रहा। 44.0 डिग्री के साथ राजसमंद सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा फलोदी में 43.8 और प्रतापगढ़ में 43.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। गर्मी के कारण बांसवाड़ा और भीलवाड़ा में एक-एक मौत हुई।बांसवाड़ा से 15 किमी दूर घलकिया पंचायत के वांका गांव में 16 वर्षीय किशोरी पूनम दोपहर भेड़ चराकर लाैटी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमाॅर्टम नहीं कराया गया, लेकिन परिजनों को बेटी की मौत गर्मी की वजह से होने का संदेह है। उधर, भीलवाड़ा के गंधेर पंचायत के टिठोड़ा माफी गांव में खेत पर गेहूं का खाखला भरते समय गर्मी से किसान सोजी राम (60) की मौत हो गई।जयपुर सहित कई शहरों में आंधी-बारिशचक्रवाती तंत्र सक्रिय हाेने से गुरुवार को जयपुर, झुंझुनूं, सीकर अाैर अलवर में भी अंधड़ के साथ हल्की बारिश हुई। दिल्ली, पंजाब अाैर जम्मू कश्मीर के साथ राज्य के ऊपरी हिस्साें पर एक चक्रवाती तंत्र सक्रिय हाेने के बाद हवा नम हो गई। इससे मौसम अचानक पलटा। बारिश के बाद कई शहराें के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आई।दौसा में पारा 43°, फ्लैग मार्च में गश खा कर गिरे केरल पुलिस के दो जवानदौसा में गुरुवार को पारा 43 डिग्री रहा। चुनाव की तैयारियों के लिए फ्लैगमार्च किया जा रहा था। इसी बीच तेज गर्मी में केरल पुलिस के दो जवान गश खाकर गिर गए। इसके अलावा 15 जवानों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।जयपुर के पारे में मामूली उछाल, 40.9 डिग्री रहा


Source: Dainik Bhaskar May 02, 2019 18:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */