Dainik Bhaskar Jun 10, 2019, 07:49 PM ISTपश्चिम से आ रही गर्म हवा के चलते प्रदेश लू की चपेट में आ गया हैप्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बिलासपुर में 45.7 डिग्री दर्ज किया गयारायपुर. प्रदेश में तेज गर्मी के बीच अब लू भी चलने लगी है। प्रदेश के अधिकांश जिले लू की चपेट में आ गए हैं। मंगलवार को शहरों के तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखी गई। ऐसा पश्चिम की ओर से आने वाली गर्म हवाओं के चलते हो रहा है।मौसम विभाग के वैज्ञानिक एचटी चंद्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के पश्चिम दिशा के प्रदेश विदर्भ, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की तरफ से गर्म हवाएं आ रही है। यही वजह है कि छत्तीसगढ़ के सभी शहरों में इसका असर पड़ रहा। फिलहाल किसी भी तरह का सिस्टम नहीं है जो मौसम को ठंडा कर सके। यही वजह है कि पारा सभी प्रमुख शहरों में 43 डिग्री से ऊपर है। चूंकि बंगाल की खाड़ी से नम हवा बस्तर की तरफ से आ रही है, इसलिए जगदलपुर में पारा 37.9 डिग्री रिकार्ड किया गया, लेकिन वह भी सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। इसलिए वहां भी लू के हालात बने हुए हैं। सबसे ज्यादा पारा बिलासपुर में 45.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा रायपुर में 45.2 डिग्री, पेंड्रा रोड 44.5 डिग्री, अंबिकापुर 43.8 डिग्री, जगदलपुर 37.9 डिग्री, दुर्ग 45.2 डिग्री, और राजनांदगांव में पारा 44.7 डिग्री दर्ज किया गया।
Source: Dainik Bhaskar June 10, 2019 14:15 UTC