Hindi NewsLocalRajasthanSriganganagarCloudy Weather, Drizzling, The Weather Was Pleasant, Relief From The Heat From The Wind. Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपमौसम में बदलाव: अल सुबह छाए बादल, बूंदाबांदी के साथ मौसम हुआ सुहाना, हवा चलने से गर्मी से मिली राहतश्रीगंगानगर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकश्रीगंगानगर में बरसात के बाद भीगी सड़कें।इलाके में मंगलवार को पूरे दिन तेज गर्मी के बाद बुधवार तड़के मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया। सुबह करीब पांच बजे के आसपास गर्जन शुरू हो गया। इसके बाद सुबह करीब छह बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। इससे शहर की प्रमुख सड़कें भीग गईं। इस दौरान सड़कों पर निकले लोगों को परेशानी हुई।सुबह सब्जी लेने के लिए सब्जी मंडी पहुंचे ठेले वाले भीगते नजर आए। वहीं मंडी से वाहनों में सब्जियां भरकर आसपास के ग्रामीण अंचल को ले जाने वाले वाहन चालक भी बरसात के चलते तेज गति से चलते दिखे। लॉकडाउन के चलते इन दिनों सुबह 11 बजे तक बाजार में गतिविधियों की अनुमति होने से बुधवार सुबह से सड़कों पर रौनक तो नजर आई लेकिन बरसात ने आमजन को परेशान जरूर किया।हवा ने दी राहतइससे पहले मंगलवार को तेज गर्मी होने से लोग परेशान होते रहे। इस कारण देर रात तक कूलर पंखे चले। वहीं आज सुबह मौसम में आए बदलाव ने कूलर पंखों की गति धीमी कर दी। बरसात के साथ चली हवा ने मौसम सुहाना बना दिया।
Source: Dainik Bhaskar May 12, 2021 02:19 UTC