Hindi NewsLocalRajasthanSikarJhunjhunuAfter Two Years, The Mercury In The Night Came Again In November At 7 Degrees, This Time Will Be 100 Days Of Winter. Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपमौसम: दो साल बाद फिर नवंबर में 7 डिग्री पर आया रात का पारा, इस बार 100 दिन रहेगी सर्दीझुंझुनूं 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकझुंझुनूं. जिले में सर्दी की शुरुआत हो चुकी है। सुबह कोहरा और दिन में धूप के बाद शाम को सूरज डूबने लगता है तो आसमान में लालिमा छा जाती है।पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस बार पिछले साल से 20 दिन ज्यादा रहेगा सर्दी का असरदो साल के दौरान इस बार रात का पारा नवंबर में ही सात डिग्री पर आ गया है। इससे पहले वर्ष 2018 में 24 नवंबर को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री पर रहा था। हालांकि इतनी सर्दी अमूमन दिसंबर महीने के पहले सप्ताह में ही शुरू होती है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस बार दस दिन पहले ही कड़ाके की सर्दी का असर शुरू हो गया है।इस बार पंद्रह से ज्यादा पश्चिमी विक्षोभ : मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र अहलावत ने बताया कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ 15 से अधिक हो सकते हैं, इसकी शुरुआत नवंबर के प्रारंभ में ही हो गई है। दूसरा 22 से 24 नवंबर तक हो सकता है।पश्चिमी विक्षोभ की अधिकता को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार सर्दी करीब 100 दिन की रहेगी। जबकि अब तक औसतन 80 दिन की सर्दी रहती आई है किंतु नवंबर के पहले सप्ताह में ही तापमान 12 डिग्री से नीचे चले जाने के कारण सर्दी की शुरुआत हो गई है।पिछले 10 साल में ऐसा पहली बार है। शुक्रवार को मौसम साफ रहने व हवा में ठंडक रहने के कारण दिन रात के तापमान में एक डिग्री से ज्यादा की गिरावट हुई है। पिलानी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री से घट कर 25.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री से घट कर 7.1 डिग्री पर आ गया।पांच दिन बाद होगी बढ़ोतरीमौसम वैज्ञानिक अहलावत ने बताया कि जिस वर्ष बरसात कम होती है, उस साल सर्दी का असर ज्यादा रहता है। बरसात कम होने से वातावरण में नमी भी कम हो गई है जिससे उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी से चली ठंडी हवा से मौसम में भी सर्दी का असर बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ दिन सर्दी का असर और देखने को मिलेगा, लेकिन बाद में तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।चार साल 7 डिग्री से नीचे पारावर्ष तारीख पारा2017 7 दिसंबर 5.92018 24 नवंबर 7.02019 3 दिसंबर 7.32020 20 नवंबर 7.1तीन दिन से गिर रहा है रात का पारातारीख अधिकतम न्यूनतम20 नवंबर 25.4 7.119 नवंबर 27.0 8.318 नवंबर 25.2 9.117 नवंबर 25.2 11.916 नवंबर 24.7 15.9
Source: Dainik Bhaskar November 20, 2020 23:14 UTC