मौसम: दिन (27.20) और रात (10.30) का तापमान अब सामान्य से 3 डिग्री कम - News Summed Up

मौसम: दिन (27.20) और रात (10.30) का तापमान अब सामान्य से 3 डिग्री कम


Hindi NewsLocalRajasthanBikanerDay (27.20) And Night (10.30) Temperatures Are Now 3 Degrees Below NormalAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपमौसम: दिन (27.20) और रात (10.30) का तापमान अब सामान्य से 3 डिग्री कमबीकानेर 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकसर्दी बढ़ती ही जा रही है। लगातार आठवें दिन रात का तापमान कम हुआ। 1 दिन पहले न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार को 10 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर के तीसरे सप्ताह में 13 डिग्री न्यूनतम तापमान होना चाहिए।वहीं रात के साथ दिन का तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री कम है। यही वजह है कि अब ठिठुरन का दौर शुरू हो गया है और लोग सर्दी से बचाव के उपाय में जुट गए हैं। गली-मोहल्लों में अलाव जलने लगे हैं। सर्दी से बचने के लिए बुजुर्ग और बच्चे दिन में भी गर्म कपड़ों का उपयोग करने लगे हैं।शुक्रवार को अधिकतम पारा 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम बदलते ही घर-घर सर्दी, जुखाम, खांसी की समस्या बढ़ रही है। कोरोनाकाल में सामान्य सर्दी-खांसी से भी लोग खौफजदा हैं।


Source: Dainik Bhaskar November 21, 2020 00:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */