मौसम: डब्ल्यूडी का असर खत्म पाला जमा, उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से रात का पारा 1.6 डिग्री पर आया - News Summed Up

मौसम: डब्ल्यूडी का असर खत्म पाला जमा, उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से रात का पारा 1.6 डिग्री पर आया


Hindi NewsLocalHaryanaRohtakNarnaulWD Overcomes Frost, Northwest Cold Winds Bring Nighttime Mercury To 1.6 DegreeAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपमौसम: डब्ल्यूडी का असर खत्म पाला जमा, उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से रात का पारा 1.6 डिग्री पर आयानारनौल 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकहिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त हो गया है। इससे मैदानी इलाकों में पिछले दो-तीन दिन से हो रही आंशिक बादलवाई भी साफ हो गई है। बादलवाई साफ होते ही रात के तापमान में भी गिरावट आ गई है। इससे कई जगह पाला जम गया। अगले तीन चार दिन भी इसमें गिरावट की ही संभावना है।बादलवाई साफ होते ही तापमान में भी गिरावट आ गई है। सोमवार को न्यूनतम 1.6 डिग्री तथा अधिकतम 19.8 डिग्री पर आ गया, जबकि पिछले दो दिन से आंशिक बादलवाई की वजह से दिन का तापमान 25 डिग्री तथा रात का साढ़े डिग्री के आस पास बना हुआ था। बादलवाई साफ होते ही पारा कम हो गया है। रात का तापमान जहां सामान्य से 4 डिग्री कम हो गया तथा दिन का 2 डिग्री कम आ गया है। जबकि दो दिन से दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक तथा रात का सामान्य के आस बना हुआ था। इससे ठंडक का अहसास कम हो रहा था। सोमवार को तापमान में आई गिरावट की वजह से ठंड फिर लौट आई है।अगले तीन दिनों तक कम रहेगा पारामौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन दिन मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. एमएल खीचड़ का कहना है कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सक्रिय कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव समाप्त हो गया है। इससे हवाओं का रुख भी उत्तर पूर्वा से बदलकर उत्तर पश्चिमी हो गया है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आ गई है। पहाड़ों से मैदानी क्षेत्रों की ओर ठंडी हवाओं के चलने की संभावना से अगले तीन दिनों तक हरियाणा राज्य में रात्रि तापमान में गिरावट तथा नमी अधिक होने से कहीं-कहीं धुंध भी बढ़ने तथा रात्रि तापमान कम रहने से पाला जमने की भी संभावना है।


Source: Dainik Bhaskar December 29, 2020 00:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */