Hindi NewsLocalDelhi ncrGurgaonIn July, The Heat Broke The Nine year Record, The Maximum Temperature Was Recorded At 42.6 Degrees Celsius. मौसम अपडेट: जुलाई में गर्मी ने तोड़ा नौ साल का रिकॉर्ड, अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्जगुरुग्राम 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकमानसून की बेरुखी कारण बढ़ रही गर्मीदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा गुड़गांव, उत्तरप्रदेश के फतेहगढ़ में 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमानमानसून की देरी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। मंगलवार को एक बार फिर अधिकतम तापमान गुड़गांव में 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। धूप ने सुबह से ही लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए और शाम तक गर्मी से लोग बेहाल रहे। यही नहीं गुड़गांव देशभर में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। उत्तरप्रदेश के फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं इस तपती गर्मी के बीच अभी बारिश के लिए चार दिन और इंतजार करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 10 जुलाई से एनसीआर में मानसून सक्रिय होने की संभावना है।दिल्ली एनसीआर में मानसून की एन्ट्री 27 जून तक हो जाती है। लेकिन पिछले 20 दिन से गुड़गांव में भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। ऐसे में समय पर मानसून नहीं पहुंचने से भीषण गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं। गुड़गांव में सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं मंगलवार को 42.6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया। पिछले नौ साल में जुलाई महीने में अधिकतम तापमान सबसे अधिक रहा है। वर्ष 2012 में दो जुलाई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार बुधवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
Source: Dainik Bhaskar July 06, 2021 15:56 UTC