नेशनल डेस्क। पणजी. प्रधानमंत्री ने रविवार को और गोवा के भाजपा कार्यकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया। इस दौरान उन्होंने में हुई मुख्यमंत्री की रैली और महागठबंधन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। मोदी ने लोकतांत्रिक प्रमुख के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि कल कोलकाता के जिस मंच से ये लोग (विपक्ष) देश और लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे थे, उसी मंच से एक नेता ने बोफोर्स घोटाले की याद दिला दी। आखिर सच्चाई कभी तो मुंह पर आ ही जाती है।ममता बनर्जी ने शनिवार को कोलकाता में महारैली बुलाई थी। इसमें कांग्रेस समेत 15 पार्टियों के नेता शामिल हुए थे। इस दौरान शरद यादव ने बोफोर्स घोटाले का जिक्र कर दिया। उन्होंने कहा था, "बोफोर्स की लूट, फौज का हथियार और फौज का जहाज यहां लाने का काम हुआ है। ये जो सरकार है, भारत के लोग सीमा पर शहादत दे रहे हैं और डकैती डालने का काम बोफोर्स में हुआ, डकैती हो गई है।'' इसके बाद टीएमसी नेता के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने अपनी गलती सुधारी। उन्होंने कहा- राफेल, माफ करना मैं गलती से बोफोर्स बोल गया था।'ये नामदारों, भाई-भतीजावाद का महागठबंधन'प्रधानमंत्री ने कहा, "ये महागठबंधन एक अनोखा बंधन है। ये बंधन नामदारों का बंधन है। ये बंधन भाई-भतीजेवाद का बंधन है। ये बंधन भ्रष्टाचार और घोटालों का बंधन है। ये बंधन नकारत्मकता का बंधन है। अस्थिरता और असमानता का बंधन है।''
Source: Dainik Bhaskar January 20, 2019 09:43 UTC