मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: NEET पेपर लीक- CBI ने 2 को गिरफ्तार किया; भारत टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में; जियो का रिचार्ज 25% तक महंगा - News Summed Up

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: NEET पेपर लीक- CBI ने 2 को गिरफ्तार किया; भारत टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में; जियो का रिचार्ज 25% तक महंगा


Hindi NewsNationalDainik Bhaskar News Headlines; India Vs England T20 World Cup Semi Final | IMD Monsoon Rainfallमॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: NEET पेपर लीक- CBI ने 2 को गिरफ्तार किया; भारत टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में; जियो का रिचार्ज 25% तक महंगा14 घंटे पहले लेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटरकॉपी लिंकनमस्कार,कल की बड़ी खबर NEET एग्जाम से जुड़ी रही, इस मामले में CBI ने पहली बार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक खबर टी-20 वर्ल्ड कप की रही, जिसके सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में पहुंच चुका है।लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर...राहुल गांधी NEET मुद्दे पर दिल्ली में सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप और राम मंदिर से रवाना होगा।अब कल की बड़ी खबरें...1. NEET पेपर लीक केस में CBI ने 2 को अरेस्ट किया; NSUI कार्यकर्ताओं ने NTA दफ्तर में ताला लगायाNEET पेपर लीक मामले में CBI ने 2 आरोपियों मनीष प्रकाश और आशुतोष को पटना से गिरफ्तार किया। दोनों ने पटना के प्ले एंड लर्न स्कूल को रात भर के लिए बुक कराया था। यहां 20 से 25 कैंडिडेट्स को आंसर रटवाया गया। यहीं से जली बुकलेट के टुकड़े भी मिले थे। इस मामले में 5 राज्यों से पुलिस ने 27 से ज्यादा गिरफ्तारियां की हैं। उधर, पेपर लीक के विरोध में NSUI कार्यकर्ता दिल्ली में NTA दफ्तर में घुस गए। इन्होंने NTA के गेट पर अंदर से ताला लगा दिया।आज विपक्ष स्थगन प्रस्ताव लाएगा: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर I.N.D.I.A. के दलों की बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि आज I.N.D.I.A. के नेता NEET मामले पर संसद के दोनों सदनों में स्थगन प्रस्ताव पेश करेंगे। केंद्र सरकार ने भी कहा है कि वह इस मुद्दे पर जवाब देने को तैयार है। स्थगन प्रस्ताव का अर्थ है चल रही बैठक में विराम या विश्राम। इस दौरान सदन के सामान्य कामकाज को स्थगित करके तत्काल सार्वजनिक महत्व के किसी मामले पर चर्चा की जाती है।पूरी खबर यहां पढ़ें...2. राष्ट्रपति का 50 मिनट का अभिभाषण: सेनाओं में सुधार का दावा, अग्निवीर का नाम नहींसंसद सत्र के चौथे दिन 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा को संयुक्त रूप से संबोधित किया। 50 मिनट के अपने अभिभाषण में उन्होंने हर मुद्दे पर बात की। राष्ट्रपति ने कहा- पेपर लीक करने वालों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने सेना को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारियां भी बताईं। हालांकि, उन्होंने अग्नीवीर योजना का जिक्र नहीं किया। नॉर्थ-ईस्ट में शांति के लिए सरकार के प्रयासों का जिक्र किया। इस दौरान NDA सरकार के 5 साल का रोडमैप बताया।पूरी खबर यहां पढ़ें...4.


Source: Dainik Bhaskar June 28, 2024 04:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...