Hindi NewsNationalDainik Bhaskar Latest News Headlines: IPL Mega Auction 2022 And Rahul Bajaj Diedमॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: IPL नीलामी में 70 लाख के आवेश खान 10 करोड़ में बिके, कल से सभी ट्रेनों में दोबारा शुरू होगी केटरिंग सर्विसनमस्कार,IPL के मेगा ऑक्शन में आवेश खान की तो किस्मत खुली ही, लेकिन कौन-कौन से खिलाड़ी उनसे भी महंगे बिके और भारतीय विदेश मंत्री ने क्यों कहा कि लद्दाख विवाद चीन की जिद की वजह से हुआ, सिर्फ 5 मिनट में देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़िए मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में...सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजरIPL 2022 के मेगा ऑक्शन का दूसरा दिन, यह नीलामी बेंगलुरु में हो रही है। उद्योगपति राहुल बजाज का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा।5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी1. IPL ऑक्शन के पहले दिन 74 प्लेयर बिके, ईशान किशन सबसे महंगेIPL 2022 मेगा ऑक्शन के पहले दिन ईशान किशन सबसे ज्यादा 15.25 करोड़ में बिके। उन्हें मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। ईशान IPL में दूसरे सबसे महंगे भारतीय हो गए हैं। उन्होंने अपने गुरु महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया, जिन्हें चेन्नई ने 12 करोड़ में रिटेन किया है। पिछली बार 70 लाख में बिके आवेश खान को लखनऊ ने 10 करोड़ में खरीदा।पढ़ें पूरी खबर...2. 50 साल तक बजाज ग्रुप के चेयरमैन रहे राहुल बजाज का 83 साल की उम्र में निधनबजाज ऑटो के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का पुणे में निधन हो गया। 83 साल के बजाज लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने 1965 में बजाज ग्रुप की जिम्मेदारी संभाली थी। राहुल बजाज की अगुआई में कंपनी का टर्नओवर 7.2 करोड़ से 12 हजार करोड़ तक पहुंच गया था। नेहरू परिवार की तीन पीढ़ियों के करीबी रहे बजाज को 2001 में पद्म भूषण सम्मान दिया गया था।पढ़ें पूरी खबर...3. पश्चिम बंगाल में फिर सियासी टकराव, राज्यपाल ने विधानसभा सत्र स्थगित कियापश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने विधानसभा सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। यह फैसला उन्होंने विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले लिया है। इसमें तृणमूल कांग्रेस धनखड़ के खिलाफ प्रस्ताव लाने वाली थी। इसका पास होना भी तय था। माना जा रहा है कि इस स्थिति से बचने के लिए ही धनखड़ ने सत्र स्थगित किया है।पढ़ें पूरी खबर...4. विदेश मंत्री जयशंकर बोले- चीन ने समझौता तोड़ा, लद्दाख विवाद उसकी जिद से हुआभारत-चीन सीमा विवाद को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बीच सीमा पर सैनिकों की तैनाती नहीं करने का लिखित समझौता था। चीन ने इसे नहीं माना। यही वजह रही कि लद्दाख में विवाद की स्थिति बनी है। किसी बड़े देश का लिखित समझौता न मानना पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात है।पढ़ें पूरी खबर...5.
Source: Dainik Bhaskar February 13, 2022 05:04 UTC