Hindi NewsNationalDainik Bhaskar Morning News Brief; BJP Vinod Tawde Controversy | MP Govt Jobs Vacancyमॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: महाराष्ट्र चुनाव- BJP पर पैसे बांटने का आरोप; जयपुर में इंटरनेशनल फ्लाइट छोड़ गए पायलट; MP में 5 साल में ढाई लाख नौकरियां मिलेंगी13 घंटे पहले लेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटरकॉपी लिंकनमस्कार,कल की बड़ी खबर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी रही, BJP पर मुंबई में वोटों के लिए पैसे बांटने का आरोप लगा। एक खबर मध्य प्रदेश सरकार के ऐलान की रही, यहां अगले 5 साल में ढाई लाख पदों पर सीधी भर्ती होगी।लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर...महाराष्ट्र विधानसभा की सभी 288 और झारखंड में दूसरे फेज की 38 सीटों के लिए वोटिंग होगी। 4 राज्यों की 15 विधानसभा और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के दौरे पर गुयाना पहुंचेंगे। 1968 में इंदिरा गांधी के दौरे के 56 साल बाद कोई भारतीय PM गुयाना जा रहा है।अब कल की बड़ी खबरें...1. दिल्ली में AQI-500 तक पहुंचा, सीजन का सबसे ज्यादा पॉल्यूशन, कृत्रिम बारिश की मांग दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 से ऊपर दर्ज किया गया। मंगलवार को सीजन का सबसे ज्यादा पॉल्यूशन था। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्र सरकार को लेटर लिखकर कृत्रिम बारिश कराने की मांग की है। राज्य सरकार ने सभी अस्पतालों को सांस की बीमारियों के पेशेंट्स के इलाज के लिए स्पेशल टीम बनाने को कहा है।थरूर बोले- क्या इसे देश की राजधानी बने रहना चाहिए: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने X पर लिखा, दिल्ली नवंबर से जनवरी तक रहने लायक नहीं है। बाकी के साल में बमुश्किल रहने लायक है। क्या इसे देश की राजधानी भी बना रहना चाहिए? दिल्ली आधिकारिक तौर पर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर है। यहां का पॉल्यूशन लेवल खतरनाक स्तर से 4 गुना ज्यादा है। दिल्ली विश्व के दूसरे सबसे प्रदूषित शहर ढाका से लगभग 5 गुना ज्यादा प्रदूषित है। पूरी खबर यहां पढ़ें...3. MP में 5 साल में ढाई लाख सरकारी नौकरियां मिलेंगी, हर साल एग्जाम कैलेंडर जारी होगा मध्यप्रदेश सरकार अगले 5 साल में ढाई लाख पदों पर सीधी भर्ती करेगी। इसके लिए हर साल एग्जाम कैलेंडर जारी किया जाएगा। अगर 33% से कम पद खाली हैं तो उन्हें एक बार में भरा जाएगा। अगर 33% से ज्यादा और 66% से कम पद खाली हैं तो 8% पदों को 2024-25 में और अगले दो साल 46-46% पदों को भरा जाएगा।पूरी खबर यहां पढ़ें...4. G20 समिट में PM मोदी से मिले ब्राजील के राष्ट्रपति, कहा- हमने भारत से बहुत सीखाG20 समिट के आखिर दिन मोदी ने सभी G20 मेंबर्स के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाई।ब्राजील की राजधानी रियो डि जेनेरियो में G20 समिट के तीसरे सेशन का समापन हुआ। इसमें 'सस्टेनेबल डेवलपमेंट और ऊर्जा के बेहतर विकल्प' विषय पर दुनियाभर के नेताओं ने चर्चा की। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने कहा, 'G20 समिट में ब्राजील ने जो कदम उठाए हैं, वे भारत के पिछले साल G20 में लिए गए फैसलों से प्रेरित हैं।'तीसरे सेशन के समापन के बाद मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा, चिली के राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक की। पूरी खबर यहां पढ़ें...7.
Source: Dainik Bhaskar November 20, 2024 10:01 UTC