मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू; SC बोला- SBI 12 मार्च तक इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा दे; सोना 65,500 के पार - News Summed Up

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू; SC बोला- SBI 12 मार्च तक इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा दे; सोना 65,500 के पार


Hindi NewsNationalDainik Bhaskar News Headlines; CAA Rules SBI Electoral Bonds | BJP Congress Candidate Listमॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू; SC बोला- SBI 12 मार्च तक इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा दे; सोना 65,500 के पार1 दिन पहले लेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटरकॉपी लिंकनमस्कार,कल की बड़ी खबर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की रही, कानून बनने के 4 साल बाद केंद्र सरकार ने देशभर में इसे लागू कर दिया है। एक खबर इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी रही, सुप्रीम कोर्ट ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 12 मार्च तक इससे जुड़ी सारी जानकारी का खुलासा करने को कहा है।लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर...PM मोदी गुजरात के साबरमती जाएंगे, यहां 1200 करोड़ रुपए की साबरमती आश्रम मेमोरियल परियोजना के मास्टर प्लान का अनावरण करेंगे। इसके बाद राजस्थान के पोखरण में वॉर गेम 'भारत शक्ति' में शामिल होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन की राजकीय यात्रा पर मॉरिशस में हैं। वे यहां के नेशनल डे सेलिब्रेशन में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगी। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला होगा।अब कल की बड़ी खबरें...1. SC का आदेश- SBI इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी दे, बैंक ने 30 जून तक का समय मांगा थासुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में समय देने की मांग वाली स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अर्जी खारिज कर दी। कोर्ट ने आदेश दिया कि SBI 12 मार्च तक सारी जानकारी का खुलासा करे। साथ ही इलेक्शन कमीशन इस डेटा को 15 मार्च शाम 5 बजे तक अपनी वेबसाइट पर पब्लिश करे। सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संविधान पीठ ने 15 फरवरी को इलेक्टोरल बॉन्ड की बिक्री पर रोक लगा दी थी। साथ ही SBI को 12 अप्रैल 2019 से अब तक खरीदे गए इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी 6 मार्च तक इलेक्शन कमीशन को देने का निर्देश दिया था।इलेक्टोरल बॉन्ड से क्या जानकारी मिलेगी: इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा सामने आने से यह पता चलेगा कि किन-किन लोगों ने किन पार्टियों को कितना चंदा दिया है। 2017 में केंद्र सरकार इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम लेकर आई थी। इसे कोई भी भारतीय नागरिक या कंपनी खरीद सकती थी। सरकार का तर्क था कि इससे ब्लैक मनी पर अंकुश लगेगा। वहीं, विरोध करने वालों का कहना था कि इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदने वाले की पहचान जाहिर नहीं की जाती है, इससे ये चुनावों में काले धन के इस्तेमाल का जरिया बन सकते हैं।पूरी खबर यहां पढ़ें...3. 5000 KM रेंज वाली अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण, पूरा चीन और आधा यूरोप जद मेंअग्नि-5 MIRV मिसाइल की टेस्टिंग की यह तस्वीर DRDO ने जारी की है।DRDO (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) ने 5000 किमी तक टारगेट हिट करने में सक्षम अग्नि-5 MIRV मिसाइल का सफल परीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफल टेस्टिंग पर बधाई दी और कहा कि मिशन दिव्यास्त्र के लिए हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। मिशन दिव्यास्त्र देश में ही विकसित हाइली एडवांस्ड वेपन सिस्टम है। इसका पहला परीक्षण अप्रैल 2012 में हुआ था, जबकि नई टेस्टिंग MIRV के साथ हुई है। इस मिसाइल की रेंज में पूरा चीन और आधा यूरोप आता है।MIRV क्या है: MIRV यानी मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल तकनीक, इसके तहत एक ही मिसाइल से अलग-अलग लोकेशंस पर कई वॉर हेड दागे जा सकते हैं। साथ ही अलग-अलग लोकेशंस पर मल्टिपल टारगेट हिट कर सकती है। MIRV तकनीक अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, फ्रांस और चीन के पास थी। अब भारत भी इन देशों के क्लब में शामिल हो गया है।पूरी खबर यहां पढ़ें...4. 10 ग्राम सोने की कीमत ₹65,500, इस साल 70 हजार पर पहुंचने की उम्मीदसर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोना 680 रुपए महंगा होकर 65,635 रुपए पर पहुंचा। ये ऑल टाइम हाई है। चांदी भी 274 रुपए महंगी होकर 72,539 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले 7 मार्च को सोना पहली बार 65 हजार का आंकड़ा पार किया था। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि साल के अंत तक सोने की कीमत 70 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।सोने में तेजी की वजह: 2024 में दुनियाभर में मंदी की आशंका, शादी के सीजन से सोने की डिमांड बढ़ना, डॉलर इंडेक्स में कमजोरी, दुनियाभर के केंद्रीय बैंक सोना खरीद रहे हैं।पूरी खबर यहां पढ़ें...5. ओपेनहाइमर ने जीते सात ऑस्कर अवॉर्ड्स, किलियन बेस्ट एक्टर, नोलन बेस्ट डायरेक्टर96वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में ओपेनहाइमर ने बेस्ट फिल्म समेत कुल 7 अवॉर्ड अपने नाम किए। किलियन मर्फी को बेस्ट एक्टर और क्रिस्टोफर नोलन को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। नोलन को पहली बार ऑस्कर मिला है। इससे पहले वे 8 बार इसके लिए नॉमिनेट हो चुके हैं। फिल्म पुअर थिंग्स की लीड एक्ट्रेस एमा स्टोन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। '20 डेज इन मारियुपोल' को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म का ऑस्कर दिया गया। इसमें रूसी हमले से तबाह यूक्रेनी शहर को दिखाया गया है।रॉबर्ट डाउनी जूनियर को ऑस्कर: ओपेनहाइमर के लिए रॉबर्ट डाउनी जूनियर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। ये उनके करियर का पहला ऑस्कर है। बेस्ट एक्ट्रेस के अलावा पुअर थिंग्स को बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, प्रोडक्शन डिजाइन और मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग कैटेगरी में भी ऑस्कर मिला। फिल्म बार्बी को इसके गाने 'व्हाट वाज आई मेड फॉर' के लिए ऑस्कर मिला।कौन देता है ऑस्कर: ऑस्कर देने वाली संस्था का नाम है 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज'। इसकी स्थापना साल 1927 में हुई थी। इस अवॉर्ड का शुरुआती नाम एकेडमी अवॉर्ड्स था। पहला एकेडमी अवॉर्ड 1929 में दिया गया था। 1939 में एकेडमी अवॉर्ड का नाम बदलकर ऑस्कर कर दिया गया था। इसका नाम ऑस्कर ही क्यों रखा गया, ये आज भी मिस्ट्री है।पूरी खबर यहां पढ़ें...6.


Source: Dainik Bhaskar March 12, 2024 07:12 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...