Hindi NewsNationalCovid 19 Lockdown IPL | Dainik Bhaskar News Headlines; Lockdown Extended In Delhi, Himanta Biswa Sarma To Be Next Assam CM And 4 Countries Shows Interest To Host IPL Phase 2Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपमॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: दिल्ली में 17 मई तक लॉकडाउन, हिमंत बिस्वा सरमा असम के नए CM होंगे और IPL फेज-2 के लिए 4 देशों से मेजबानी का ऑफरनमस्कार! केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को योगी सरकार से क्या है शिकायत? चीन की कोरोना पर रिसर्च पर क्या है नया खुलासा और जमानत पर बाहर आने के बाद पहली वर्चुअल मीटिंग में क्या बोले लालू? भारत में 18+ के सभी लोगों को वैक्सीन लगना शुरू हो चुकी है। इसके लिए कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जरूरी है। हाल ही में कोविन पोर्टल में गड़बड़ियों की शिकायत के बाद बदलाव किया गया है। दरअसल जिन लोगों ने वैक्सीनेशन के लिए अपॉइंटमेंट लिया था, लेकिन किसी कारणवश वे वैक्सीन लगवाने नहीं जा पाए उन्हें भी वैक्सीन लगने का मैसेज मिलने लगा था। इसकी शिकायत के बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पोर्टल में बदलाव किया है।पढ़िए पूरी खबर...केंद्रीय मंत्री गंगवार ने योगी को बताए यूपी के खराब हालातउत्तर प्रदेश में कोरोना से हालात खराब हैं। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी और केंद्रीय सरकार में कैबिनेट मंत्री संतोष गंगवार बोल रहे हैं। उन्होंने बकायदा एक पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम लिखे इस पत्र में उन्होंने कई अव्यवस्थाओं को टारगेट किया है। लिखा है कि अफसर फोन नहीं उठाते हैं। अस्पतालों में यूज होने वाले मेडिकल इक्विपमेंट डेढ़ गुना ज्यादा दाम पर व्यापारी बेच रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों को रेफरल के नाम पर इधर-उधर घुमाया जाता है।पहली वर्चुअल मीटिंग में सिर्फ 3 मिनट बोल पाए लालूRJD के मुखिया लालू प्रसाद यादव करीब साढ़े तीन साल बाद पार्टी के नेताओं से वर्चुअली मुखातिब हुए। वे करीब तीन मिनट ही बोल सके। मीटिंग के दौरान उनका ऑक्सीजन लेवल डाउन हो गया। इस दौरान उन्होंने कोरोना से परेशान बिहार के लोगों के लिए चिंता जताई। साथ ही कहा कि हम बीमार हैं, इस स्थिति में कहीं नहीं जा रहे हैं। जैसे ही ठीक होंगे, आप सबके बीच आएंगे। तेजस्वी यादव ने पहले ही बता दिया था कि लालू प्रसाद की तबीयत बहुत ठीक नहीं है और वे ज्यादा नहीं बोलेंगे।ऑस्ट्रेलियाई मीडिया का दावा-कोरोना पर 2015 से रिसर्च कर रहा चीनकोरोना वायरस 2020 में अचानक नहीं आया, बल्कि इसकी तैयारी चीन 2015 से कर रहा था। चीन की सेना 6 साल पहले से कोविड-19 वायरस को जैविक हथियार की तरह इस्तेमाल करने की साजिश रच रही थी। ‘द वीकेंड ऑस्ट्रेलियन’ ने अपनी रिपोर्ट में ये खुलासा किया है। रिपोर्ट में चीन के एक रिसर्च पेपर को आधार बनाया गया है। इसमें कहा गया है कि चीन 6 साल पहले से सार्स वायरस की मदद से जैविक हथियार बनाने की कोशिश कर रहा था।रिलायंस रिटेल दुनिया की तेजी से बढ़ती दूसरी रिटेलरकोरोनाकाल में भी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती दूसरी रिटेल कंपनी बन गई है। डेलॉय की ग्लोबल रिटेल पावर हाउसेज 2021 रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इस रिपोर्ट में रिलायंस रिटेल ग्लोबल स्तर पर 53वें स्थान पर रही है। पिछले साल रिलायंस रिटेल की 56वें स्थान पर रही थी। ग्लोबल लिस्ट में अमेरिका की दिग्गज रिटेल कंपनी वॉलमार्ट इंक टॉप पर और अमेजन डॉट कॉम दूसरे नंबर पर है। ग्लोबल लिस्ट की टॉप-10 में से 7 कंपनियां अमेरिका की हैं।आज की पॉजिटिव खबरपिता के साथ खेती शुरू की, सालाना 9 लाख रुपए कमाईउत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रहने वाले कार्तिक भट्ट ने 2016 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वे UPSC की तैयारी करने लगे। तीन साल तक उन्होंने कोशिश की। इसके बाद उन्होंने तय किया कि वे अपने पिता के साथ खेती करेंगे और पहाड़ी टेस्ट को ब्रांड में तब्दील करेंगे। 2019 में उन्होंने पहाड़वाला नाम से एक स्टार्टअप की शुरुआत किया। वे मेडिसिनल प्लांट की खेती और शहद की प्रोसेसिंग करते हैं। इससे सालाना 9 लाख रुपए कमाई हो रही है।पढ़िए पूरी खबर...सुर्खियों में और क्या है...
Source: Dainik Bhaskar May 10, 2021 00:22 UTC